Question
बालगोबिन भगत की पुत्रवधू कैसी थी?
Solution
बालगोबिन भगत का एक ही पुत्र था। उनका पुत्र दिमाग से कमज़ोर और बीमार था। बड़े होने पर उन्होंने अपने पुत्र की शादी की थी। उनकी पुत्रवधू बड़ी सुशील तथा सुघड़ थी। उसने घर का सारा प्रबंध संभाल लिया था। पुत्रवधू के आने से भगत भी दुनियादारी से काफी सीमा तक मुक्त हो गए थे। उसने पुत्र और पिता दोनों की सेवा की।