-->

हिंदी व्याकरण

Question
CBSEENHN100018858

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए [1*7=7]

कोलाहल हो
या सन्नाटो कविता सदा सृजन करती है।
जब भी आँसू हुआ पराजित
कविता सदा जंग लड़ती है।
जब भी कर्ता हुआ अकर्ता
कविता ने जीना सिखलाया
यात्राएँ जब मौन हो गईं
कविता ने चलना सिखलाया
जब भी तम का जुल्म बढ़ा है,
कविता नया सूर्य गढ़ती है,
जब गीतों की फसलें लुटर्ती
शीलहरण होता कलियों का,
शब्दहीन जब हुई चेतना
तब-तब चैन लुटा गलियों का
अपने भी ओ गए पेराए
यों झूठे अनुबंध हो गए।
घर में ही बनवास हो रहा
यों गूगें संबंध हो गए।

(क) कविता कैसी परिस्थितियों में सृजन करती है? स्पष्ट कीजिए।
(ख) भाव समझाइए ‘जब भी तम का जुल्म बढ़ा है, कविता नया सूर्य गढ़ती है।’
(ग) गलियों का चैन कब लुटता है?
(घ) “परस्पर संबंधों में दूरियाँ बढ़ने लर्गी’-यह भाव किस पंक्ति में आया है?
(ङ) कविता जीना कब सिखाती है?

अथवा

जो बीत गई सो बात गई
जीवन में एक सितारा था,
माना, वह बेहद प्यारा था,
वह डूब गया तो डूब गया।
अंबर के आनन को देखो,
कितने इसके तारे टूटे,
कितने इसके प्यारे छूटे,
जो छूट गए फिर कहाँ मिले;
पर बोलो टूटे तारों पर,
कब अंबर शोक मनाता है?
जो बीत गई सो बात गई।
जीवन में वह था एक कुसुम,
थे उस पर नित्य निछावर तुम,
वह सूख गया तो सूख गया;
मधुबन की छाती को देखो,
सूखी कितनी इसकी कलियाँ,
मुरझाई कितनी बल्लरियाँ,
जो मुरझाई फिर कहाँ खिल,
पर बोलो सूखे फूलों पर,
कब मधुबन शोर मचाता है?
जो बीत गई तो बात गई।

(क) ‘जो बीत गई सो बात गई’ से क्या तात्पर्य है। स्पष्ट कीजिए।
(ख) आकाश की ओर कब देखना चाहिए, और क्यों ?
(ग) “सूखे फूल’ और ‘मधुबन’ के प्रतीकार्य स्पष्ट कीजिए।
(घ) टूटे तारों का शोक कौन नहीं मनाता है?
(ङ) आपके विचार से जीवन में एक सितारा’ किसे माना होगा?

Solution

(क) कविता हमेशा ही कठिन परिस्थितियों को हमारे अनुकूल कर नए पथ का सृजन करती है। जब आँसू पराजित हो जाते हैं तो कविता अपनी लेखनी द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों से जंग लड़ती है। जब कर्ता हताश हो जाता है तो उसमें नई उमंग भरती है। कविता एक ऐसे नए सूरज को निर्माण करती है जो नया सवेरा लाता है।

(ख) “जब भी तम का जुल्म बढ़ा है, कविता नया सूर्य गढ़ती है-को भाव यह है कि जब-जब अंधेरा अर्थात् प्रतिकूल परिस्थितियाँ अपने चरम पर होती हैं तो कविता अपनी लेखनी द्वारा इन प्रतिकूल अंधकारमय परिस्थितियों को अपने पथ प्रदर्शक शब्दों द्वारा नया सूर्य दिखाकर उन्हें प्रतिकूल बनाती है।

(ग) गलियों का चैन शब्दहीन निर्दय चेतना द्वारा लुटता है।

(घ) परस्पर संबंधों में दूरियाँ बढ़ने लगी :- यह भाव अपने भी हो गए पराए’ में आया है।

(ङ) जब कर्ता अकर्ता हो जाता है अर्थात् प्रतिकूल परिस्थितियों के समक्ष हार जाता है तो कविता उसे जीना सिखाती है।

अथवा

(क) ‘जो बीत गई सो बात गई’ से तात्पर्य है कि जो बीत गया वो हमारा कल था और वह दोबारा नहीं आएगा। अतीत के दु:खों को याद कर रोने से कोई लाभ नहीं।

(ख) अंबर की ओर रात्रि में देखना चाहिए, जब उसमें अनगिनत तारे होते हैं क्योंकि तारे प्रतिदिन टूटते हैं पर अंबर हमेशा ही वैसा का वैसा रहता है। चाहे नए तारे आए या पुराने टूटे।

(ग) मधुबन का अर्थ बगीचा एवं सूखे फूल ‘मधुबन’ में मुरझाए फूल।।

(घ) टूटे तारों का शोक अंबर नहीं मनाता है।

(ङ) आपके विचार से ‘जीवन में एक सितारा’ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है जिसके इर्द-गिर्द हमारी दुनियाँ घुमती है।

Some More Questions From हिंदी व्याकरण Chapter

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिएः
दहेज-प्रथा, महात्मा
(ख) निम्निलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः
नया जो युवक, ध्यान में मग्न 

 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
(क) हम यहाँ सकुशलतापूर्वक हैं।
(ख) आज लगभग कोई एक दर्जन छात्र नहीं आए हैं।
(ग) कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(घ) मोहन ने घर गया और सो गया। 

 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
नाकों चने चबाना, बाल-बाल बचना। 

Q3शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर शब्द और पद को समझाए।  

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए –
(क) मैं ठीक समय पर पहुँच गया परंतु सुरेश नहीं आया। (रचना के आधार पर वाक्य–भेद लिखिए)
(ख) गरजते बादलों में ​बिजली कौंध रही है। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(ग) जो परिश्रम करता है उसकी पराजय नहीं होती। (सरल वाक्य में बदलिए) 

(क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम लिखिए –
      माता–पिता, महापुरुष।

(ख) निम्नलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए –
      बाढ़ से ​पीड़ित, नीला है जो गगन 

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए –
(क) गाय को मिलाकर सानी खिलाओ।
(ख) हमारे माताजी का आ व्रत है।
(ग) कृपया स्वीकृति देने की कृपा करें।
(घ) लड़का लोग घर चला गया। 

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए –
आँखों में धूल झोंकना, हक्का–बक्का रह जाना। 

(क) निम्नलिखित में रेखांकित पदबंधों के प्रकार लिखिएः

(i) ऋतुओं की विविधता भारतीयों को आनंदित करती है।
(ii) केवल पुस्तकों से सर्वांगीण और स्थायी ज्ञान प्राप्त नहीं होता।


(ख) विग्रहपूर्वक समास का नाम लिखिएः

हवनसामग्री


(ग) समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिएः

धूलि से धूसर

(क) निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों का परिचय दीजिएः

(i) खेतों में सरसों के पीले फूल लहलहाते हैं।
(ii) इस देश में विभिन्न भाषा-भाषी लोग रहते हैं।
(iii) राष्ट्रीय नेताओं का देश की स्वाधीनता में प्रमुख योगदान रहा।


(ख) संधि-विच्छेद कीजिएः

नियमानुसार