Sponsor Area

मैं हूँ रोबोट

Question
CBSEENHN7000459

(क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता?

(ख) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता?

(ग) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है?

Solution

(क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ नहीं होते तो वह निम्नलिखित काम नहीं कर पाता-

  1. वह कुछ देख नहीं पाता।
  2. वह हमें कुछ लाकर नहीं दे पाता।
  3. वह हमारे लिए घर की सफाई नहीं कर पाता।
  4. वह चीज़ों को जान तथा समझ नहीं पाता।

(ख) ऐसे निम्नलिखित काम हैं, जो मनुष्य नहीं कर सकता परन्तु रोबोट कर सकता है-

  1. रोबोट निर्भीकतापूर्वक ग्रहों से सैम्पल इकट्ठा कर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।
  2. रोबोट सुमद्र की गहराईयों तथा तलहटी में उतर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।
  3. रोबोट बर्फीले स्थानों पर बिना किसी कठिनाई के कार्य कर सकता है। मनुष्य को ऐसा करने में बहुत प्रकार की कठिनाइयाँ होती है।
  4. रोबोट सुलगती भट्टी में हाथ डाल सकता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पता है।

(ग) रोबोट निम्नलिखित काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है-

  1. रोबोट सुंघ नहीं सकता है।
  2. रोबोट स्पर्श नहीं कर सकता है।
  3. रोबोट मनुष्य के समान सुख-दुख का अनुभव नहीं कर सकता है।
  4. रोबोट मनुष्य के समान किसी वस्तु का निर्माण नहीं कर सकता।

Some More Questions From मैं हूँ रोबोट Chapter