Sponsor Area

सबसे सुंदर लड़की

Question
CBSEENHN7000447

(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था?

(ग) कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?

(घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

(ङ) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

Solution

(क) हर्ष और कनक को तैरने का कई वर्षों का अनुभव था इसलिए वे समुद्र की लहरों में तैर सकते थे। बिना अभ्यास के मनुष्य के लिए लहरों में तैर पाना संभव नहीं होता है। लेकिन किसी मनुष्य को तैरने का अभ्यास तथा अनुभव है तो वह चाहे उम्र में छोटा हो या बड़ा सरलतापूर्वक समुद्र में तैर सकता है।

(ख) हर्ष के पिता एक कलाकार थे। वह समुद्र से विभिन तरह की सीपियाँ रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, सुंदर शंख, चित्र-विचित्र पत्थर और बहुत तरह की अन्य वस्तुएँ लाते थे। उनसे वे विभिन्न तरह के खिलौने बनाते थे।

(ग) कनक अपनी माताजी का हाथ बाँटने के लिए शंख की मालाएँ बनाकर बेचती थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी और माताजी मछलियाँ बेचकर घर चलाती थी। मछलियाँ बेचने से उन्हें अधिक आय नहीं होती थी। कनक शंख मालाएँ बनाकर तथा उन्हें बेचकर उनकी सहायता करने का प्रयास करती थी।

(घ) कनक तैरने में कुशल थी और इसी कारण वह हर्ष के साथ समुद्र में दूर तक निकल जाती थी। मंजरी अच्छी तैराक नहीं थी। हर्ष के साथ कनक को समुद्र में तैरते देखना मंजरी को अच्छा नहीं लगता था। वह स्वयं हर्ष के साथ कनक के समान तैरना चाहती थी। इसलिए वह कनक को पसंद नहीं करती थी।

(ङ) कनक ने मंजरी की जान बचाई थी। यदि कनक नहीं होती तो आज वह भी जीवित नहीं होती। उसकी नजरों में कनक दुनिया की सबसे सुंदर और अच्छी लड़की थी इसलिए मंजरी ने कनक को अपना खिलौना दिया था। इस तरह वह कनक के प्रति अपना धन्यवाद प्रकट करना चाहती थी।

Some More Questions From सबसे सुंदर लड़की Chapter

(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीजों से क्या-क्या बनाते हैं?

(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।

(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि

– किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए

– पैर में काँच घुस जाए

– कोई ज़हरीला जंतु काट ले

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।

‘उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।