Sponsor Area
संघर्ष के कारण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया: धनराज
नीचे कुछ शब्द लिखे हैं जिनमें अलग-अलग प्रत्ययों के कारण बारीक अंतर है। इस अंतर को समझाने के लिए इन शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए-
|
प्रेरणा प्रेरक प्रेरितसंभव संभावित संभवत:उत्साह उत्साहित उत्साहवर्धक |
|
(i) |
प्रेरणा |
मेरी माँ मेरी प्रेरणा है। |
|
(ii) |
प्रेरक |
रामायण तथा महाभारत प्रेरक कथाएँ हैं। |
|
(iii) |
प्रेरित |
मैंने अपनी बहन से प्रेरित होकर इस खेल में भाग लिया। |
|
(iv) |
संभव |
इतनी जल्दी यह काम करना मेरे लिए संभव नहीं है। |
|
(v) |
संभावित |
यह परीक्षा के लिए संभावित प्रश्नों के उत्तर हैं। |
|
(vi) |
संभवत: |
संभवत: यह कार्य आज पूरा हो जाएगा। |
|
(vii) |
उत्साह |
सफलता मिलने से विद्यार्थियों में बहुत उत्साह भरा है। |
|
(viii) |
उत्साहित |
माँ से मिलने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ। |
|
(ix) |
उत्साहवर्धक |
यह समाचार सभी के लिए उत्साहवर्धक है। |
Some More Questions From संघर्ष के कारण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया: धनराज Chapter
हर खेल के अपने नियम, खेलने के तौर-तरीके और अपनी शब्दावली होती है। जिस खेल में आपकी रुचि हो उससे संबंधित कुछ शब्दों को लिखिए, जैसे-फुटबॉल के खेल से संबंधित शब्द हैं-गोल, बैकिंग, पासिंग, बूट इत्यादि।
‘यह कोई जरूरी नहीं कि शोहरत पैसा भी साथ लेकर आए’-क्या आप धनराज पिल्लै की इस बात से सहमत हैं? अपने अनुभव और बड़ों से बातचीत के आधार पर लिखिए।
(क) अपनी गलतियों के लिए माफ़ी माँगना आसान होता है या मुश्किल?
(ख) क्या आप और आपके आसपास के लोग अपनी गलतियों के लिए माफ़ी माँग लेते हैं?
(ग) माफ़ी माँगना मुश्किल होता है या माफ़ करना? अपने अनुभव के आधार पर लिखिए।
किन विशेषताओं के कारण हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है?
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



