'मृत्यु का तरल दूत' किसे कहा गया है और क्यों?
बाढ़ के निरंतर बढ़ते हुए जल-स्तर को 'मृत्यु का तरल दूत' कहा गया है। बाढ़ के इस आगे बढ़ते हुए जल ने न जाने कितने प्राणियों को उजाड़ दिया था, बहा दिया था और बेघर करके मौत की नींद सुला दिया था। इस तरल जल के कारण लोगों को मरना पड़ा, इसलिए इसे मृत्यु का तरल दूत कहना बिल्कुल सही है। बढ़ते हुए जल ने अपनी भयानकता का संकेत दे दिया था।