निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- महात्मा गांधी के पास दुनिया भर से तमाम पत्र केवल महात्मा गांधी-इंडिया लिखे आते थे और वे जहाँ भी रहते थे वहाँ तक पहुँच जाते थे। आज़ादी के आदोलन की कई अन्य दिग्गज हस्तियों के साथ भी ऐसा ही था। गांधीजी के पास देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पत्र पहुँचते थे पर पत्रों का जवाब देने के मामले में उनका कोई जोड़ नहीं था। कहा जाता है कि जैसे ही उन्हें पत्र मिलता था, उसी समय वे उसका जवाब भी लिख देते थे। अपने हाथों से ही ज्यादातर पत्रों का जवाव देते थे। जब लिखते-लिखते उनका दाहिना हाथ दर्द करने लगता था तो वे बाएँ हाथ से लिखने में जुट जाते थे। महात्मा गांधी ही नहीं आदोलन के तमाम नायकों के पत्र गाँव-गाँव में मिल जाते है। पत्र भेजनेवाले लोग उन पत्रों को किसी प्रशस्तिपत्र से कम नहीं मानते हैं।
लिखित कार्य करने में गांधीजी की क्या विशेषता थी?
वे बहुत गंदा लिखते थे।
वे जब दाएँ हाथ से लिखते-लिखते थक जाते तो बाएँ हाथ से लिखने लगते।
वे बहुत साफ और स्पष्ट लिखते थे।
वे लोगों की इच्छानुसार लिखते थे।
Solution
Multi-choise Question
B.
वे जब दाएँ हाथ से लिखते-लिखते थक जाते तो बाएँ हाथ से लिखने लगते।
Sponsor Area
Some More Questions From चिट्ठियों की अनूठी दुनिया Chapter