Question
नीचे लिखे गद्यांश को पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बस को देखा तो श्रद्धा उमड़ पड़ी। खूब वयोवृद्ध थी। सदियों के अनुभव के निशान लिए हुए थी। लोग इसलिए इससे सफ़र नहीं करना चाहते कि वृद्धावस्था में इसे कष्ट होगा। यह बस पूजा के योग्य थी। उस पर सवार कैसे हुआ जा सकता है!
‘वयोवृद्धा’ शब्द से क्या तात्पर्य है?
-
वृद्धावस्था के करीब होना
-
बहुत उम्र हो जाना
-
उम्र से अधिक बड़ा लगना
-
विचारवान होना
Solution
B.
बहुत उम्र हो जाना