Question
‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।
Solution
सविनय अवज्ञा आंदोलन महात्मा गाँधीजी के नेतृत्व मैं सन 1930 मैं अंग्रेजों के खिलाफ हुआ। उस समय भारतीय समाज की दशा अत्यंत दयनीय थी। गरीब लोग केवल नमक के साथ रोटी खाकर पेट भर लेते थे। ऐसे में अंग्रेजों ने नमक पर भी टैक्स लगा दिया। इससे गाँधीजी तिलमिला उठे। उन्होंने गुजरात के साबरमती आश्रम से 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके समुद्र किनारे बसे दांडी गाँव में नमक बनाकर कानून भंग किया। आज भी यह नमक गाँधी संग्रहालय में सुरक्षित है। इस आंदोलन में सरोजिनी नायडू ने उनका पूरा साथ दिया। इस दांडीयात्रा, नमक सत्याग्रह व सविनय अवज्ञा आदि नामों से पुकारा जाता है।