Bharat Ki Khoj Chapter 6 अंतिम दौर-एक
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj

    अंतिम दौर-एक Here is the CBSE Hindi Chapter 6 for Class 8 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 8 Hindi अंतिम दौर-एक Chapter 6 NCERT Solutions for Class 8 Hindi अंतिम दौर-एक Chapter 6 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 8 Hindi.

    Question 1
    CBSEENHN8001805

    ब्रिटिश शासन भारत में आने से भारत के साथ घटने वाली नई घटना क्या थी?

    Solution
    ब्रिटिश शासनकाल भारत में आने से भारतीयों के लिए नई घटना यह थी कि पहली बार वे ऐसी शासन सत्ता में आए जिसका मूल भारतीय न था। अब से पूर्व कई बाहरी जातियों ने भारत पर आक्रमण कर, शासन सत्ता सँभाली थी लेंकिन अधिकांश ने अपना भारतीकरण किया और जो भारतीय सभ्यता-संस्कृति को न अपना सका वह शासक टिक न पाया। अब तो भारत ऐसे शासकीय संचालन में बँध गया जिसका संचालन केंद्र भारत की धरती पर ही न था अर्थात् भारत के लिए कानून व्यवस्था इंग्लैंड में बिना भारतीयों के बनी।
    Question 2
    CBSEENHN8001806

    अंग्रेज़ों ने भारत का प्रयोग किस रूप में किया?

    Solution
    अंग्रेज़ों ने भारत का प्रयोग उपनिवेश व खेतिहर के रूप में किया। उसी माल का उत्पादन भारत में होता जिस माल को बेचकर अंग्रेज़ों को लाभ था व वही खेती करवाई जाती जो उनके लिए आवश्यक थी।
    Question 3
    CBSEENHN8001807

    अंग्रेज़ों ने अपने फायदे हेतु किस वर्ग को जन्म दिया?

    Solution
    अंग्रेज़ों ने अपने फायदे हेतु भारतीय आम जनता व अपने बीच एक ऐसे वर्ग को जन्म दिया जो उनके कहे अनुसार चले। उनमें थे जमींदार, राजा, पटवारी, गाँव के मुखिया व ऊपर के कर्मचारी। ये सरकार के पिछलग्गू थे, आम जनता से धन बटोरकर अपनी व सरकार की जेबें भरते थे।
    Question 4
    CBSEENHN8001808

    उस समय कौन-से दो विभाग प्रमुख थे?

    Solution
    उस समय सरकार के दो विभाग मालगुजारी और पुलिस थे।
    Question 5
    CBSEENHN8001809

    हर जिले में प्रमुख पद कौन-सा नियुक्त किया गया?

    Solution
    हर जिले में प्रमुख पद कलेक्टर या जिला मजिस्ट्रेट का नियुक्त किया गया।
    Question 6
    CBSEENHN8001810

    मालगुजारी से आप क्या समझते हैं?

    Solution
    मालगुजारी एक प्रकार का चुंगी कर था जो गाँव से शहरों में लाए या ले जाए जाने वाले सामान पर सरकार की ओर से लगाया जाता था।
    Question 7
    CBSEENHN8001811

    भारत में सभी संपन्न साधन होने पर भी भारत की जनता अपने ही देश में गरीब क्यों हो गई?

    Solution
    भारत में सभी संपन्न साधन होने पर भी-भारत की जनता अपने ही देश में गरीब हो गई क्योंकि उसे ब्रिट्रेन के सभी खर्च उठाने पड़ते थे।
    Question 8
    CBSEENHN8001812

    ‘कैपिटेशन चार्ज’ क्या था?

    Solution
    अंग्रेज़ी सेना के प्रशिक्षण हेतु भारत की ओर से उठाया गया खर्च ‘कैपिटेशन चार्ज’ था।
    Question 16
    CBSEENHN8001820

    भारतीयों की चेतना जागृत करने का श्रेय अंग्रेज़ों को क्यों जाता है?

    Solution
    भारतीयों की चेतना जागृत करने का श्रेय अंग्रेज़ों को इसलिए जाता है क्योंकि भारत में पाश्चात्य संस्कृति लाने हेतु उन्होंने लोगों को शिक्षित करना ही सही माध्यम समझा। दूसरी और भारतीय समाज के शिक्षित होने पर ही उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की सोची।
    Question 17
    CBSEENHN8001821

    अंग्रेज़ी सरकार ने सस्ते क्लर्क कैसे प्राप्त किए?

    Solution
    जब भारत में अंग्रेज़ी शासन सत्ता कायम हुई तो विभागीय कार्य करने के लिए क्लर्कों की आवश्यकता थी। यदि ब्रिटिशों को इस नौकरी पर रखा जाता था तो वे अधिक वेतन लेत थे जबकि भारतीय वही काम सस्ते में अर्थात् कम वेतन में करते थे। इसीलिए उन्होंने भारतीयों को शिक्षित कर सस्ते क्लर्क प्राप्त किए।

    Sponsor Area

    Question 18
    CBSEENHN8001822

    अंग्रेज़ी शासनकाल के वीरान भारत ने किस-किस क्षेत्र में विकास किया?

    Solution
    अंग्रेज़ी शासनकाल में ही भारत ने नई तकनीक, रेलगाड़ी, छापाखाना, दूसरी मशीनें व युद्ध के अधिक कारगर तरीकों का विकास किया।
    Question 19
    CBSEENHN8001823

    उस समय आर्थिक दशा में कौन-सा व्यापक परिवर्तन हुआ?

    Solution
    उस समय आर्थिक दशा में व्यापक परिवर्तन यह हुआ कि खेतिहर व्यवस्था टूट गई। उसका स्थान व्यक्तिगत संपत्ति और जमींदारी ने ले लिया। मुद्रा का प्रचलन बढ़ गया। जमीन भी बिकाऊ वस्तु बन गई।
    Question 20
    CBSEENHN8001824

    बंगाल ब्रिटिश प्रशासन से अधिक परिचित क्यों था?

    Solution
    बंगाल ब्रिटिश प्रशासन से अधिक परिचित था क्योंकि वहाँ लगभग पचास वर्ष पहले ब्रिटिश शासन स्थापित हो चुका था।
    Question 21
    CBSEENHN8001825

    बंगाल के महान समाज सुधारक कौन हुए?

    Solution
    बंगाल के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय हुए जिन्होंने समाज में नई जागृति लाने की चेष्टा की।
    Question 22
    CBSEENHN8001826

    राजा राममोहन राय के व्यक्तित्व की क्या विशेषता थी?

    Solution
    राजा राममोहन का व्यक्तित्व प्रभावशाली था। वे नवीन व प्राचीन विचारों के मेल वाले व्यक्ति थे। भारतीय विचारधारा और दर्शन का उन्हें गहरा ज्ञान था। संस्कृत, फारसी और अरबी के विद्वान थे। इनके अलावा उन्होंने ग्रीक, लातीनी और इब्रानी भाषाएँ भी सीखीं ताकि पश्चिमी धर्म व विचारधाराओं से परिचित हो सकें।
    Question 23
    CBSEENHN8001827

    भारतीयों को सुशिक्षित करने हेतु राजा राममोहन राय ने क्या किया?

    Solution
    राजा राममोहन राय ने लोगों में शिक्षित होने की विचारधारा को जागृत किया क्योंकि वे जानते थे कि इससे लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत होगी। वे अपने अधिकारों को पाने की चेष्टा करेंगे।
    इस हेतु उन्होंने गवर्नर जनरल को गणित, भौतिक-विज्ञान, रसायनशास्त्र, जीव-विज्ञान व अन्य उपयोगी विज्ञानों की शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देने हेतु लिखित रूप में आग्रह किया।
    Question 24
    CBSEENHN8001828

    राजा राममोहन राय ने मुख्य रूप से किस कुरीति का अंत किया?

    Solution
    राजा राममोहन राय न मुख्य रूप से ‘सती प्रथा’ जिसमें पति की मुत्यु होने पर स्त्री भी जिंदा जलकर अपने प्राण दे देती थी, का अंत किया। उन्हीं के आंदोलन के कारण ब्रिटिश सरकार ने सती प्रथा पर रोक लगाई।
    Question 25
    CBSEENHN8001829

    राजा राममोहन राय ने समाचार पत्रों को बढ़ावा क्यों दिया?

    Solution
    राजा राममोहन राय ने समाचार पत्रों को बढ़ावा दिया क्योंकि वे सोचते थे कि ये लोगों के मानस पटल पर गहरा प्रभाव डालते हैं और राष्ट्रीय जागरण में सहायक सिद्ध होंगे। उन्हीं के प्रयासों से सर्वप्रथम बंगाली में एक मासिक व एक साप्ताहिक समाचार पत्र निकला। भारतीय भाषा में प्रकाशित होने वाले ये पहले पत्र थे। इसके पश्चात कलकत्ता, मद्रास और मुंबई में समाचार पत्र व पत्रिकाएँ तेजी से निकली।
    Question 34
    CBSEENHN8001838

    ब्रिटिश शासन के लगभग एक शताब्दी के उपरांत भारत की क्या स्थिति थी?

    Solution
    ब्रिटिश शासन के लगभग एक शताब्दी के पश्चात् भारत की आर्थिक दशा डगमगाने लगी थी। बंगाल, दक्षिण और पश्चिमी भारत व मद्रास और मुंबई उन्नति हेतु अंग्रेज़ी सरकार का मुँह ताकने लगे थे लेकिन उत्तर भारत पूर्णतया इस सरकार का विरोधी था। सामंत सरदारों व उनके अनुयायियों के साथ-साथ सामान्य जनता में भी असंतोष व तीव्र बिटिश विरोधी भावना बढ़ती जा रही थी।
    Question 35
    CBSEENHN8001839

    भारतीयों ने प्रथम बार खुले आम अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध बगावत कब की?

    Solution
    भारतीयों ने प्रथम बार खुले आम अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध बगावत सन् 1857 में की।
    Question 36
    CBSEENHN8001840

    निश्चित समय से पूर्व विद्रोह होने का परिणाम क्या निकला?

    Solution
    निश्चित समय से पूर्व विद्रोह होने से यह क्रांति एक जन-आंदोलन बनकर रह गई।
    Question 37
    CBSEENHN8001841

    इस जन-आंदोलन के दौरान कौन-से दो प्रमुख नेता उभर कर आए?

    Solution
    इस जन-आंदोलन के दौरान तांत्या टोपे व रानी लक्ष्मीबाई (झाँसी की रानी) उभर कर आने वाले नेता थे जिन्होने अंग्रेज़ी शासन की जड़ें हिला दी।
    Question 38
    CBSEENHN8001842

    स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की कौन-सी पुस्तक ज़ब्त कर ली गई और क्यों?

    Solution
    स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुस्तक ‘द हिस्ट्री ऑफ़ द वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस’ अंग्रेज़ों द्वारा जब्त कर ली गई क्योंकि इसमें सरकार की नीतियों का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया था।

    Sponsor Area

    Question 44
    CBSEENHN8001848

    हिंदुओं और मुसलमानों में सुधारवादी और दूसरे आंदोलनों का क्या उद्देश्य था?

    Solution
    हिंदुओं और मुसलमानों में सुधारवादी और दूसरे आंदोलन का उद्देश्य लोगों की सुप्त चेतना को जागृत कर उनमें राष्ट्रवाद की भावना का संचार करना था।
    Question 45
    CBSEENHN8001849

    भारतीयों की विचारधारा परिवर्तित करने में किन तत्त्वों का अधिक सहयोग रहा?

    Solution
    तकनीकी ज्ञान व शिक्षा ने भारतीयों की विचारधारा परिवर्तित करने में गहन भूमिका निभाई। अब लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो गए।
    Question 46
    CBSEENHN8001850

    कुछ लोगों ने ईसाई धर्म क्यों अपनाया?

    Solution
    हिंदू धर्म के कुछ गलत सामाजिक रीति-रिवाजों से खिन्न होकर बहुत-से हिंदुओं ने ईसाई धर्म को अपनाया।
    Question 47
    CBSEENHN8001851

    राजा राममोहन राय ने धर्म के आधार पर क्या परिवर्तन किए और क्यों? केशवचंद्र ने उसे क्या मोड़ दे डाला?

    Solution
    भारतीय धर्म में रूढ़िवादी रीति-रिवाजों के होने के कारण राजा राममोहन राय ने समाज-सुधारवादी आधार पर ‘ब्रह्म-समाज’ की स्थापना की। उनके शिष्य केशवचंद्र ने इस धर्म को ईसाई धर्म का रूप ही दे डाला। इसीलिए आगे चलकर ब्रह्म-समाज कुछ लोगों तक ही सीमित रहा।
    Question 48
    CBSEENHN8001852

    उन्नीसवीं शताब्दी में कौन-कौन से सुधारक हुए?

    Solution
    उन्नीसवीं शताब्दी में स्वामी दयानंद सरस्वती, रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, टैगोर, महात्मा गाँधी, ऐनी बेसेंट, सर सैयद अहमद खाँ, अबुल कलाम आज़ाद, गोपाल कृष्ण गोखले एवं बालगंगाधर तिलक मुख्य सुधारक हुए। इन्होंने अंग्रेज़ी शासन के प्रभाव के होते हुए भी लोगों की विचारधारा को बदलना चाहा। उनमें राष्ट्रीयता की भावना भर, धार्मिक कर्म-कांडों से उन्हें हटाना चाहा।
    Question 49
    CBSEENHN8001853

    स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों को क्या संदेश दिया?

    Solution
    स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों को संदेश दिया कि ‘वेदों की ओर लौटो’ अर्थात् उनका मानना था कि वेदों में ही जीवन की सत्यता है।
    Question 50
    CBSEENHN8001854

    ‘आर्य समाज’ कैसा आंदोलन था? सरकार इसे क्या समझती थी?

    Solution
    ‘आर्य समाज’  इस्लाम और ईसाई धर्म के प्रभाव की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया, विशेषकर इस्लाम की प्रतिक्रिया में। यह एक धर्मयुद्ध एवं सुधारवादी आंदोलन था। इसने धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म में प्रवेश की प्रथा चलाई। इसमें लड़के-लड़कियों की समान रूप से शिक्षा, स्त्रियों की स्थिति सुधार व दलितों के स्तर को ऊँचा उठाने पर भी विशेष बल दिया गया। सरकार इसे राजनीतिक दृष्टि से क्रांतिकारी आंदोलन समझती थी।
    Question 51
    CBSEENHN8001855

    रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की? इस मिशन की क्या विशेषता थी?

    Solution
    रामकृष्ण मिशन की स्थापना विवेकानंद ने की। इसकी विशेषता यह थी कि इसमें सांप्रदायिकता का भाव नहीं था अर्थात् सभी धर्मों को सामान समझा जाता था।
    Question 52
    CBSEENHN8001856

    स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए।

    Solution
    स्वामी विवेकानंद भारत के महान समाज-सुधारक थे। व धर्म ज्ञान में विशेष स्थान रखते हैं। व भारत की विरासत पर गर्व करते थे। उन्होंने भारत के अतीत और वर्तमान के बीच सेतु का कार्य किया व जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण आधुनिक था। वे बंगला और अंग्रेज़ी के ओजस्वी वक्ता के साथ-साथ महान लेखक भी थे। वे रोबीले, शालीन और गरिमावान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उदास और पतित हिंदुओं के सहायक थे। 1893 में उन्होंने शिकागो में अंतररष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में भाग लिया, विदेशी भी उनके विचारों का सम्मान करते थे। उन्होंने एकेश्वरवाद का उपदेश दिया। वे वेद-उपनिषदों के ज्ञाता थे। धार्मिक कर्म-कांडों व अंधविश्वासों को मानने की उन्होंने घोर निंदा की। अपनै विचारों के कारण ही वे पूरे भारत में प्रसिद्ध हुए।
    Question 53
    CBSEENHN8001857

    रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार की क्या विशेषता थी?

    Solution
    रवींद्रनाथ टैगोर का पूरा परिवार देश की स्वाधीनता हेतु कार्यरत था व उनके परिवार वाले आध्यात्मिकता की दृष्टि से उच्च विचारों वाले, श्रेष्ठ लेखक व कलाकार थे।
    Question 54
    CBSEENHN8001858

    टैगोर के व्यक्तित्व की क्या विशेषताएँ थीं?

    Solution
    टैगोर कोई राजनीतिज्ञ नहीं थे। वे एक संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने अपना जीवन देश हेतु समर्पित किया। बंगाल के स्वदेशी आंदोलनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्रिटिश सरकार के पूर्णतया विरोधी थे। अमृतसर के हत्याकांड के बाद उन्होंने सरकार को अपनी ‘सर’ की उपाधि भी लौटा दी। वे बाहर के देशों के ज्ञान को भारत में लाने व भारत के ज्ञान को विदेशों में फैलाने में भी सक्षम हुए। उनका मस्तिष्क उपनिषदों के ज्ञान से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवन में लोगों को संकीर्ण भावनाओं से बाहर निकाल मानवता का संदेश दिया।
    Question 55
    CBSEENHN8001859

     टैगोर का शांति निकेतन क्या था?

    Solution
    ‘शांति निकेतन’ विशेष प्रकार का शिक्षा केंद्र था जिनमें विद्यार्थियों को शिक्षापूर्ण सुविधाओं व प्राकृतिक संसाधनों द्वारा दी जाती थी।
    Question 56
    CBSEENHN8001860

    टैगोर और महात्मा गाँधी के विचारों में क्या समानता थी?

    Solution
    टैगोर और महात्मा गाँधी दोनों ही मानवतावादी विचारधारा पर बल देने वाले थे।
    Question 57
    CBSEENHN8001861

    सन् 1857 के विद्रोह के बाद भारत के मुसलमान असमंजस में क्यों थे? इसका परिणाम क्या हुआ?

    Solution
    सन् 1857 के विद्रोह के बाद भारत के मुसलमान असमंजस में थे क्योंकि वे यह निर्णय नहीं ले पा रहे थे कि वे ब्रिटिश सरकार का साथ दें या हिंदुओं का।
    इसका परिणाम यह हुआ कि एक नए वर्ग का जन्म हुआ ‘बुर्जुआ वर्ग।’
    Question 58
    CBSEENHN8001862

    सर सैयद अहमद खाँ के विचार दूसरे राष्ट्रीय नेताओं से भिन्न क्यों थे?

    Solution
    सर सैयद अहमद खाँ एक ऐसे नेता हुए जो ब्रिटिश सत्ता के सहयोग से मुसलमानों को ऊपर उठाना चाहते थे। वे चाहते थे कि मुसलमान अग्रेंजी शिक्षा को स्वीकार कर लें। वे यूरोपीय सभ्यता से प्रभावित थे। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से शैक्षिक सहायता प्राप्त करने हेतु, मुसलमानों में बिटिश विरोधी भावना को कम करने का प्रयास किया और उन्हें नेशनल कांग्रेस से हटाने की कोशिश भी की।
    Question 59
    CBSEENHN8001863

    सर सैयद अहमद खाँ ने अलीगढ़ कॉलेज की स्थापना किस उद्देश्य से की?

    Solution
    सर सैयद अहमद खाँ ने अलीगढ़ कॉलेज की स्थापना अपने इस उद्देश्य से की कि भारतीय मुसलमान शिक्षा ग्रहण करके अंग्रेज़ी सरकार द्वारा योग्य नौकरियाँ प्राप्त कर सकें।
    Question 60
    CBSEENHN8001864

    सर सैयद अहमद खाँ की हिंदुओं के प्रति क्या विचारधारा थी?

    Solution
    भले ही सर सैयद अहमद खाँ मुसलमानों के स्वार्थों हेतु ब्रिटिश सरकार के विरोधी नहीं थे, दूसरी और वे हिंदू विरोधी या सांप्रदायिक दृष्टि से अलगाववादी भी नहीं थे। उन्होंने कहा ‘हिंदू’ और ‘मुसलमान’ ये शब्द सिर्फ धार्मिक अंतर बताने के लिए है। वरना सब लोग चाहे वे हिंदू हो या मुसलमान यहाँ तक ईसाई भी जो इस देश में रहते हैं, एक ही राष्ट्र के लोग हैं।
    Question 61
    CBSEENHN8001865

    सन् 1912 में कौन-से वो समाचार पत्र निकलने आरंभ हुए?

    Solution
    सन् 1912 में उर्दू में ‘अल-हिलाल’ व अंग्रेज़ी में ‘द कॉमरेड’ दो समाचार पत्र प्रकाशित होने लगे।
    Question 62
    CBSEENHN8001866

    सन् 1912 में अबुल कलाम आज़ाद किस पद पर थे? उन्होंने कौन-सा समाचार पत्र निकाला?

    Solution
    अबुल कलाम आज़ाद कांग्रेस के वर्तमान सभापति थे उन्होंने उर्दू में ‘अल-हिलाल’ निकाला जो लोगों में चेतना जागृत करने वाला था।
    Question 63
    CBSEENHN8001867

    ‘मुसलिम लीग’ की स्थापना किनके प्रयास से हुई?

    Solution

    ‘मुसलिम लीग’ की स्थापना अलीगढ़ कॉलेज के उस समुदाय के माध्यम से हुई जो नए मुसलमान बुद्धिजीवियों का नेतृत्व कर रहा था।

    Question 64
    CBSEENHN8001868

    अबुल कलाम आज़ाद ने क्या विशेष कार्य किया?

    Solution
    अबुल कलाम आज़ाद ने मुस्लिम बुद्धिजीवी समुदाय में सनसनी पैदा कर दी और युवा पीढ़ी के दिमाग में राष्ट्रीयता की भावना जगाने हेतु उत्तेजना भरी।
    Question 75
    CBSEENHN8001880

    नेशनल कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

    Solution
    नेशनल कांग्रेस की स्थापना सन् 1885 में हुई।
    Question 76
    CBSEENHN8001881

    तिलक और गोखले कैसे आंदोलनकारी थे?

    Solution
    तिलक और गोखले आक्रामक व अवज्ञाकारी विचारधारा वाले थे। वे गरम दल के प्रभावी आंदोलनकारी थे। वे सरकार से प्रार्थना करके नहीं बल्कि अपने अधिकार छीन लेने के पक्ष में थे। भारतीय जनता का एक बड़ा भाग उनके समर्थन में था। सरकार भी इनकी हिंसक कार्यविधियों से घबराती थी।
    Question 77
    CBSEENHN8001882

    तिलक और गोखले ने किन-किन वर्गों का प्रतिनिधित्व किया?

    Solution
    तिलक और गोखले ने निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, विद्यार्थी व युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय जनसंख्या का एक बड़ा जनसमुदाय उनके पक्ष में था।

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation

    2