संसाधन

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH8008246

पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं ?

Solution

प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता हैl पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्ता होने के कारण संसाधनों का वितरण पृथ्वी पर आसमान रूप से होता हैl 

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH8008247

संसाधन संरक्षण क्या हैं?

Solution

संसाधन का सतर्कतापूवक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता हैं| उदहारण के लिए वर्षा के पानी को इकठ्ठा कर इसका प्रयोग अन्य कामो में करके संसाधन संरक्षण किया जा सकता हैं|

Question
CBSEHHISSH8008248

मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?

Solution

मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी से लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग कर सकते हैं|

Question
CBSEHHISSH8008249

सततपोषणीय विकास क्या हैं?

Solution

संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए संरक्षण में संतुलन बने रखना सततपोषणीय विकास कहलाता हैं |संसाधनों  को सावधानीपूर्वक उपययोग करना आवश्यक हैं ताकि ना केवल वर्तमान  पीढ़ी अपितु  भावी पीढ़ियों की अवश्यकताय भी पूरी होती रहें |