कानून और सामाजिक न्याय

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH8008376

दो मजदूरों से बात करके पता लगाएँ कि उन्हें कानून द्वारा तय किया गया न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं। इसके लिए आप निर्माण मजदूरों, खेत मजदूरों, फैक्ट्री मजदूर या किसी दुकान पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर सकते हैं।

Solution

(i) निर्माण श्रमिक - वे कानून द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा हैं।

(ii) फैक्ट्री श्रमिक - वे कानून द्वारा तय किये गए न्यूनतम मजदूरी प्राप्त कर रहे है।

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH8008377

विदेशी कंपनियों को भारत में अपने कारखाने खोलने से क्या फायदा है?

Solution

विदेशी कंपनियों को भारत में अपने कारखाने खोलने से निन्नलिखित फायदा है-
(i) वे भारत में सस्ता श्रम प्राप्त कर सकेंगे।
(ii) उन्हें भारत का विशाल बाजार उपलब्ध होगा।
(iii) उन्हें  उत्पादन के अन्य घटकों की उपलब्धता का भी फायदा  होगा।
(iv) उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अनुकूल सरकारी नीतियों का भी फायदा मिलेगा।
(v) उन्हें कम लागत ज्यादा मुनाफा मिलेगा।

Question
CBSEHHISSH8008378

क्या आपको लगता है कि भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को सामाजिक न्याय  मिला है? चर्चा करें।

Solution

नहीं,भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को सामाजिक न्याय नहीं मिला। इतने साल बीत जाने पर भी वे न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांग है की उन्हें पीने का साफ पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं और पीड़ितों नौकरिया उपलब्ध कराइ जाए। उन्होंने यूनियन कार्बाइड के चेयरमैन को सजा दिलाने के लिए भी आंदोलन चलाया है।

Question
CBSEHHISSH8008379

जब हम कानून को लागू करने के बाद करते हैं तो इसका क्या मतलब होता है? कानून को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी है? कानून को लागू करना इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

Solution

कानून को लागू करने का मतलब है कि कानून को व्यवहार में लाया जाना। हाँ, कानून को लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की है। यदि कानून ताकतवर लोगों से कमजोर लोगों की रक्षा हेतु बनाया जाता है तो उसको लागू करना और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। उदाहरण के लिए, प्रत्येक मजदूर को सही वेतन मिले इसके लिए सरकार को नियमित रूप से निरीक्षण करना चाहिए और यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसे सजा देनी चाहिए।