युगों का दौर

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001456

मौर्य साम्राज्य के पश्चात् सत्ता किनके हाथों में आई?

Solution

मौर्य साम्राज्य के पश्चात् शासन सत्ता शुंग वंश ने संभाली।

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001458

राजा मिलिंद कौन था?

Solution

भारत के उत्तर में काबुल से पंजाब तक भारतीय यूनानी फैले थे। मेनांडर नामक व्यक्ति के नेतृत्व में उन्होंने राजधानी पाटलीपुत्र पर हमला किया; लेकिन हार गए। मेनांडर पर भारतीय चेतना और वातावरण का ऐसा प्रभाव पड़ा कि वह बौद्ध हो गया। वह राजा मिलिंद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उसकी लोक प्रसिद्धि केवल एक संत के रूप में हुई।

Question
CBSEENHN8001459

‘हेलिओदो स्तंभ’ कहाँ स्थित है? यह क्यों प्रसिद्ध है?

Solution

‘हेलिओदो स्तंभ’ भारत के मध्य प्रदेश में सांची के निकट बेसनगर में स्थित है। यह ग्रेनाइट पत्थर की एक लाट है जिस पर संस्कृत का एक लेख खुदा है। इससे यूनानियों के भारतीयकरण की झलक मिलती है।

Question
CBSEENHN8001460

शक जाति के लोग कहाँ बसे?

Solution

शक जाति के लोग मध्य एशिया में ऑक्सस (अक्षु) नदी की घाटी में बस गए।