हाशियाकरण की समझ

  • Question 1
    CBSEHHISSH8008356

    हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।

    Solution

    हाशियाकरण का अर्थ है किसी को हाशिये या किनारे पर ढकेलना। ऐसे में वह व्यक्ति समाज के केंद्र व मुख्यधारा  में नहीं रहता।

    Question 2
    CBSEHHISSH8008357

    आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।

    Solution

    आदिवासी लगातार  हाशिये पर निम्नलिखित कारणों से खिसकते जा रहे हैं-

    (i) उद्योग, खनन आदि के लिए आदिवासियों की जमीन को छीना जा रहा है।
    (ii) उद्योग, खेती व इमारती लकडी हेतु विशाल वनभूमियों को साफ किया जा रहा है।

    (iii) पूर्वोत्तर भारत में, उनकी जमीनों पर लंबे समय से सैन्य बलों की भरमार रही है और युद्धों का असर ज़मीनों पर भी पड़ता है।

    Question 3
    CBSEHHISSH8008358

    आप अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा को क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं। इसका एक कारण बताइए।

    Solution

    बहुसंख्यक समुदाय द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों पर संस्कृतिक वर्चस्व से बचने के लिए संवैधानिक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान के अनुसार बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति, समाज और सरकार को प्रभावित कर सकती है। ऐसी स्थिति में छोटा आकार घाटे की बात साबित हो सकती है और छोटे समुदाय हाशिये पर खिसकते चले जाते हैं। उन्हें सांस्कृतिक वर्चस्व से सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

    Question 4
    CBSEHHISSH8008359

    अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?

    Solution
    अल्पसंख्यक शब्द समान्यतः ऐसे समुदाय के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो संख्या की दृष्टि से बाकी आबादी के मुकाबले से बहुत छोटा होता है। यह अवधारणा केवल संख्या तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके सामाजिक व सांस्कृतिक आयाम भी होते हैं।

    Sponsor Area

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation