चुनावी राजनीति

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH9009391

चुनाव क्यों होते हैं, इस बारे में कोन-सा वाक्य ठीक नहीं है?

  • चुनाव लोगों को सरकार के कामकाज का फैसला करने का अवसर देते हैं।

  • लोग चुनाव में अपनी पसंद के उमीदवार का चुनाव करते हैं। 

  • चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।

  • लोग चुनाव से अपनी पसंद की नीतियाँ बना सकते हैं।

Solution

C.

चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH9009392

भारत के चुनाव लोकतांत्रिक हैं, यह बात बताने के लिए इनमें कोन-सा वाक्य सही कारण नहीं देता?

  • भारत में दुनिया के सबसे ज़्यादा मतदाता हैं।

  • भारत में चुनाव आयोग काफी शक्तिशाली है।

  • भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मतदाता है। 

  • भारत में चुनाव हारने वाली पार्टियाँ जनादेश स्वीकार कर लेती हैं।

Solution

A.

भारत में दुनिया के सबसे ज़्यादा मतदाता हैं।

Question
CBSEHHISSH9009393

निम्नलिखित में मेल ढूँढे:

A. समय-समय पर मतदाता सूची का नवीनीकरण आवश्यक है ताकि   (i) समाज के हर तबके का समुचित प्रतिनिधित्व हो सके।
B. कुछ निर्वाचन-क्षेत्र अनु जाती और अनु जनजाति के लिए आरक्षित हैं ताकि   (ii) हर एक को अपनी प्रतिनिधि चुनने का समान अवसर मिले। 
C. प्रत्येक को सिर्फ़ एक वोट डालने का हक है ताकि   (iii) हर उम्मीदवार को चुनावों में लड़ने का समान अवसर मिले।
D. सत्ताधारी दल को सरकारी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं क्योंकि     (iv) संभव है कुछ लोग उस जगह से अलग चले गए हों जहाँ उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था। 

Solution

A.

समय-समय पर मतदाता सूची का नवीनीकरण आवश्यक है ताकि  

(i)

संभव है कुछ लोग उस जगह से अलग चले गए हों जहाँ उन्होंने पिछले चुनाव में मतदान किया था। 

B.

कुछ निर्वाचन-क्षेत्र अनु जाती और अनु जनजाति के लिए आरक्षित हैं ताकि  

(ii)

समाज के हर तबके का समुचित प्रतिनिधित्व हो सके।

C.

प्रत्येक को सिर्फ़ एक वोट डालने का हक है ताकि  

(iii)

हर एक को अपनी प्रतिनिधि चुनने का समान अवसर मिले। 

D.

सत्ताधारी दल को सरकारी वाहन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं क्योंकि    

(iv)

हर उम्मीदवार को चुनावों में लड़ने का समान अवसर मिले।

Question
CBSEHHISSH9009394

इस अध्याय में वर्णित चुनाव सम्बन्धी सभी गतिविधियों की सूचि बनाएँ और इन्हें चुनाव में सबसे पहले किए जाने वाले काम से लेकर आखिर तक के क्रम में सजाएँ। इनमें से कुछ मामले हैं:

चुनाव घोषणा पत्र जारी करना, वोटों की गिनती, मतदाता सूची बनाना, चुनाव अभियान, चुनाव नतीजों की घोषणा, मतदान, पुनर्मतदान के आदेश, चुनाव प्रक्रिया की घोषणा, नामांकन दाखिल करना।

Solution

(i) मतदाता सूची  का निर्माण 
(ii) चुनाव कार्यक्रम की घोषणा  
(iii) नामांकन पत्र दाखिल करना
(iv) चुनाव घोषणा-पत्र जारी करना 
(v)  चुनाव अभियान
(vi) मतदान 
(vii) पुनर्मतदान का आदेश 
(viii) मतगणना 
(ix) चुनाव नतीजों की घोषणा