कर चले हमे फ़िदा

Sponsor Area

Question
CBSEENHN10002431

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है?

Solution

सन् 1962 में भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर यह गीत लिखा गया है। चीन ने तिब्बत की ओर से आक्रमण किया और भारतीय वीरों ने इस आक्रमण का मुकाबला वीरता से किया। इसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर चेतन आनंद ने 'हकीकत' फिल्म बनाई थी। यह गीत इसी फिल्म के लिए लिखा गया था। 

Sponsor Area

Question
CBSEENHN10002432

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
‘सर हिमालय का हमने न झुकने दिया’, इस पंक्ति में हिमालय किस बात का प्रतीक है?

Solution

भारत के सैनिक हर पल देश की रक्षा हेतु बलिदान देने के लिए तत्पर रहते हैं। 'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' इस पंक्ति में हिमालय भारत के मान सम्मान का प्रतीक है। भारत-चीन युद्ध हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों पर ही लड़ा गया था। भारतीय सैनिकों ने अपने प्राण गवाँकर देश के मान-सम्मान को सुरक्षित रखा।उनके साहस की अमर गाथा से हिमालय की पहाड़ियाँ आज भी गुंजायमान हैं। 

Question
CBSEENHN10002433

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
इस गीत में धरती को दुल्हन क्यों कहा गया है?

Solution

इस गीत में सैनिकों और भारत की भूमि को प्रेमी-प्रेमिका के रुप में दर्शाया गया है। जिस प्रकार दूल्हे को दुल्हन सबसे प्रिय होती हैउसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी वह बखूबी समझता हैठीक उसी प्रकार इस धरती रुपी दुल्हन पर सैनिक रुपी प्रेमी कभी विपत्ति सहन नहीं कर सकते। जिस तरह दुल्हन को लाल जोड़े में सजाया जाता है उसी तरह भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणो की आहुति देकर धरती को खून के लाल रंग से सजा दिया इसीलिए इस गीत में धरती को दुल्हन कहा गया है। 

Question
CBSEENHN10002434

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिजिए- 
गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं?

Solution

जिन गीतों में हृदय स्पर्शी भाषा, मार्मिकता, सच्चाई, गेयता, संगीतात्मकता, लयबद्धता, गीत का जीवन से संबंध आदि गुण होते हैं, वे गीत जीवन भर याद रहते हैं। 'कर चले हम फ़िदा' गीत में बलिदान की भावना स्पष्ट रुप से झलकती है। इसलिए यह किसी एक विशेष व्यक्ति का गीत न बनकर सभी भारतीयों का गीत बन गया।