संविधान निर्माण

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH9009371

नीचे कुछ गलत वाक्य दिए गए हैं। हर एक में की गई गलती पहचानें और अध्याय के आधार पर उसको ठीक करके लिखें।
स्वतंत्रता के बाद देश लोकतांत्रिक हो या नहीं, इस विषय पर स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने अपना दिमाग खुला रखा था।

Solution

स्वतंत्र आंदोलन के नेताओं की इस बारे में धारणा स्पष्ट थी कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश में लोकतंत्र होना चाहिए।

 

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH9009372

नीचे कुछ गलत वाक्य दिए गए हैं हर एक में की गई गलती पहचानें और अध्याय के आधार पर उसको ठीक करके लिखें।
भारतीय संविधान सभा के सभी सदस्य की संविधान में कही गई हरेक बात पर सहमत थे।

Solution

भारतीय संविधान सभा के सभी सदस्यों की संविधान में कही गई हरेक बात पर सहमती नहीं थी बल्कि उनकी अलग-अलग धारणाएँ थी।

Question
CBSEHHISSH9009373

नीचे कुछ गलत वाक्य दिए गए हैं। हर एक में की गई गलती पहचानें और अध्याय के आधार पर उसको ठीक करके लिखें।
जिन देशों में संविधान है, वहाँ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की होगी।

Solution

एक लोकतान्त्रिक देश का संविधान आवश्यक रूप से होना ही चाहिए।

Question
CBSEHHISSH9009374

नीचे कुछ गलत वाक्य दिए गए हैं। हर एक में की गई गलती पहचानें और अध्याय के आधार पर उसको ठीक करके लिखें।
संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है इसलिए इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।

Solution

संविधान लोगों की इच्छा और समाज के बदलावों के अनुरूप होना चाहिए इसलिए संविधान में संसोधन की व्यवस्था होती है।