Sponsor Area

सांख्यिकी

Question
CBSEHHIMAH9004590

उन आंकड़ों के पाँच उदाहरण दीजिए जिन्हें आप अपने दैनिक जीवन से एकत्रित कर सकते हैं। 

Solution

(i) अपने इलाके में विभिन्न प्रकारों के विद्यालयों की संख्या।
(ii) एक पाठशाला के प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या।
(iii) अलग-अलग वेतन पाने वाले लोग।
(iv) अपने इलाके में वह परिवार जिनमें एक या दो या दो से अधिक बच्चे हों। 
(v) टेलीविज़न अथवा समाचार पत्रों में प्रकाशित चुनावी नतीजे।
 

Question
CBSEHHIMAH9004591

दिए गए संलग्न प्रश्न 1 के आँकड़ों को प्राथमिक आँकड़ों या गौण आँकड़ों में वर्गीकृत कीजिए।

Solution

प्राथमिक आँकड़ें:
(i) परिवारों की संख्या जिनमें एक या दो या दो से अधिक बच्चे हैं।
(ii) आपके इलाके में विभिन्न प्रकार के विद्यालओं की संख्या।

गौण आँकड़ें:
(i) एक विशेष विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या।
(ii) भिन्न-भिन्न वेतनमान पाने वाले लोग।  

Question
CBSEHHIMAH9004592

आठवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों के रक्त समूह ये हैं:
A, B, O, O, AB, O, A, O, B, A, O, B, A, O, O,
A, AB, O, A, A, O, O, AB, B, A, O, B, A, B, O.
इन आँकड़ों को एक बारंबारता बंटन सारणी के रूप में प्रस्तुत कीजिए। बताइए कि इन विद्यार्थियों में कौन सा रक्त समूह अधिक सामान्य है और कौन-सा रक्त समूह विरलतम रक्त समूह है। 

Solution

बारंबारता बंटन सारणी

WiredFaculty
सर्वाधिक सामान्य रक्त-समूह  = O(12 बार अधिकतम)
विरलतम रक्त समूह  = AB(3 बार न्यूनतम) 

Question
CBSEHHIMAH9004593

इंजीनियरों की उनके आवास से कार्य स्थल की (किलोमीटर में) दूरियाँ निम्न प्रकार हैं:  
5      3      10     20   25    11    13    7     12     31
19   10     12     17   18    11    32   17    16       2
7      9       7       8     3      5     12   15     18      3
12   14     2       9     6     15    15     7       6      12

0-5 को (जिसमें 5 सम्मलित नहीं है) पहला अंतराल लेकर ऊपर दिए गए आंकड़ों से वर्ग-माप वाली एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।
इस सारणीबद्ध निरूपण में आपको कौन-से मुख्य लक्षण देखने को मिलते हैं।

Solution

WiredFaculty