Sponsor Area
प्राकृतिक संपदा
जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है?
वायुमंडल में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्सइड, ओजोन आदि जैसी गैसें पायी जाती हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। वायुमंडल औसत तापमान बनाए रखता है जो जीवों के अस्तित्व के लिए उपयोगी हैं। वायुमंडल दिन में ताप में अचानक हुई वृद्धि को रोकता है। कार्बोन डाइऑक्सइड पेड़-पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण के लिए इस्तेमाल होता है, ऑक्सीजन जीवों द्वारा स्वांस लेने के लिए आवश्यक होती है , ओज़ोन हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से हमारा बचाव करती है।
जीवन के लिए जल क्यों ज़रूरी है?
जीवन के लिए जल ज़रूरी है क्योंकि-
1) सभी कोशिकीय प्रक्रियाएँ जलीय माध्यम से होती हैं।
2) स्थलीय जीवों को जीवित रहने के लिए शुद्ध जल की आवश्यकता होती है।
3) पदार्थों का शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक संवहन घुली हुई अवस्था में होता है।
जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर है? क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं?
1) जीवित प्राणी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मृदा पर निर्भर है क्योंकि खाद्य पदार्थों और ऊर्जा के लिए वे पेड़-पौधों पर निर्भर हैं। माँसाहारी जीव जो अपने भोजन के लिए शाकाहारी जीवों पर निर्भर हैं, परोक्ष रूप से पेड़-पौधों पर निर्भर हैं और पेड़-पौधों के जीवन के लिए मृदा आवश्यक है क्योंकि मृदा से उन्हें पोषक तत्त्व मिलते हैं।
2) यह कहना उचित नहीं है कि जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं। जल में रहने वाले जीव अपने पोषण और ऊर्जा के लिए हरे पौधों पर निर्भर हैं। जलीय हरित पौधे जल निकायों से घुले खनिज प्राप्त करते हैं, और जल निकाय मृदा से खनिज, नदिओं और वर्षा के जल द्वारा प्राप्त करते हैं। पत्थरों में बंद खनिज तब तक प्राप्त नहीं किया जा सकता जबतक वह मृदा के छोटे कणों में परिवर्तित नहीं हो जाता।
अपने टेलीविज़न पर और समाचारपत्र में मौसम संबंधी रिपोर्ट को देखा होगा आप क्या सोचते हैं कि हम मौसम के पूर्वानुमान में सक्षम हैं?
वायु पैटर्न के अध्ययन से वर्षा पैटर्न का पता चलता है और इस प्रकार मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाता है। जिन क्षेत्रों में हवा का दाब कम या अधिक होता है, वे उस क्षेत्र के वर्षा पैटर्न का संकेत करते हैं।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



