Sponsor Area
जनसंख्या
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण और संरचना में परिवर्तन लाता है
-
प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
-
आगमन करने वाले क्षेत्र में
-
प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
-
इनमें से कोई नहीं
C.
प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है
-
उच्च जन्मदर
-
उच्च मृत्यु दर
-
उच्च जीवन दर
-
अधिक विवाहित जोड़े
A.
उच्च जन्मदर
निम्नलिखित में से कौन-सा जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है
-
एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
-
प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
-
जनसंख्या वृद्धि दर
-
प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
B.
प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।
जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित है-
(i) जन्म दर- यह वृद्धि का एक प्रमुख घटक है एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है। उसे 'जन्म दर' कहते हैं भारत में हमेशा जन्म दर मृत्यु दर से अधिक रही है।
(ii) मृत्यु दर- एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को 'मृत्यु दर' कहते हैं। मृत्यु दर में तेज गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है।
(iii) प्रवजन- प्रवजन जनसंख्या परिवर्तन का एक प्रमुख घटक है लोगों का एक क्षेत्र से दूसरी क्षेत्र में चले जाने को प्रवजन कहते हैं। यह केवल जनसंख्या के आकार को प्रभावित नहीं करता बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या की संरचना को प्रभावित करता है।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



