Sponsor Area
ऊतक
ऊतक को परिभाषित करें।
यह कोशिकाओं का वह समूह है जो बनावट तथा कार्य में समान होता है तथा एक ही तरह के कार्य करता है। उदाहरण: रक्त, अस्थि, पेशीय ऊतक।
कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताए।
जाइलम के चार अवयव होते हैं:
(i) वाहिनिकायें: मृत, लम्बी नली के समान।
(ii) वाहिकायें: मृत, संकरी नली के समान।
(iii) दारू मृदूतक: सजीव, मृदूतक बहुतायत में।
(iv) काष्ठ तन्तु: मृत, लम्बे तथा नुकीले।
पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
| सरल ऊतक | जटिल ऊतक |
| 1. ये एक ही प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं। | 1. ये एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं। |
| 2. इनके उदाहरण हैं: मृदूतक, श्लेषोत्क एवं दृढ़ोतक ऊतक। | 2.इनके उदाहरण हैं: दारू तथा फ्लोएम। |
कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा कोलेन्काइमा और स्केलेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।
| मृदूतक | स्थूलकोण ऊतक | दृढ़ ऊतक |
| 1. यह गोल, कोशिका भित्ति वाली कोशिकाओं का बना होता है जिनमें केन्द्रक विद्यमान होता है तथा उनके बीच अंतरकोशिकीय स्थान पाये जाते हैं। ये सजीव होते हैं। | 1. यह बहुभुजी कोशिकाओं का बना होता है। उनके बीच अंतरकोशिकीय स्थान नहीं होते हैं। ये सजीव होती हैं। | 1. यह मोटी भित्ति वाली कोशिकाओं का बना होता है जो आकार में लंबी अथवा अनियमित होती हैं। ये कोशिकाएँ मृत होती हैं। |
| 2. कोशिका भित्ति पेक्टिन तथा सेल्यूलोज की बनी होती है। | 2. कोशिका भित्ति पेक्टिन एवं सेल्यूलोज की बनी होती है। | 2. इनकी कोशिका भित्ति लिग्निन की बनी होती है। |
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



