Sponsor Area
हाशियाकरण की समझ
हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
हाशियाकरण का अर्थ है किसी को हाशिये या किनारे पर ढकेलना। ऐसे में वह व्यक्ति समाज के केंद्र व मुख्यधारा में नहीं रहता।
आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।
आदिवासी लगातार हाशिये पर निम्नलिखित कारणों से खिसकते जा रहे हैं-
(i) उद्योग, खनन आदि के लिए आदिवासियों की जमीन को छीना जा रहा है।
(ii) उद्योग, खेती व इमारती लकडी हेतु विशाल वनभूमियों को साफ किया जा रहा है।
(iii) पूर्वोत्तर भारत में, उनकी जमीनों पर लंबे समय से सैन्य बलों की भरमार रही है और युद्धों का असर ज़मीनों पर भी पड़ता है।
आप अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा को क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं। इसका एक कारण बताइए।
बहुसंख्यक समुदाय द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों पर संस्कृतिक वर्चस्व से बचने के लिए संवैधानिक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान के अनुसार बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति, समाज और सरकार को प्रभावित कर सकती है। ऐसी स्थिति में छोटा आकार घाटे की बात साबित हो सकती है और छोटे समुदाय हाशिये पर खिसकते चले जाते हैं। उन्हें सांस्कृतिक वर्चस्व से सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
अल्पसंख्यक शब्द समान्यतः ऐसे समुदाय के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो संख्या की दृष्टि से बाकी आबादी के मुकाबले से बहुत छोटा होता है। यह अवधारणा केवल संख्या तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके सामाजिक व सांस्कृतिक आयाम भी होते हैं।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



