Sponsor Area
सीधा और प्रतिलोम समानुपात
निम्नलिखित में से कौन प्रतिलोम अनुपात में हैं?
किसी कार्य पर लगे व्यक्तियों की संख्या और उस कार्य को पूरा करने में लगा समय।
हम जानते हैं कि किसी कार्य पर लगे अधिक व्यक्तियों की संख्या से उस कार्य को पूरा करने में कम समय लगता हैं।
यदि हम समय अवधि और ब्याज की दर स्थिर रखें, तो साधारण ब्याज मूलधन के साथ प्रत्यक्ष अनुपात में परिवर्तित होता है। क्या ऐसा ही संबंध चक्रवृद्धि ब्याज के लिए भी होगा? क्यों?
चक्रवृद्धि ब्याज मूलधन के साथ प्रत्यक्ष अनुपात में नहीं बदलता, क्योंकि चक्रवृद्धि ब्याज के मामले में मूलधन समय- समय पर बदलता रहता है।
एक रेलवे स्टेशन के निकट कार पार्किंग शुल्क इस प्रकार हैं -
4 घंटो तक ₹ 60
8 घंटो तक ₹ 80
12 घंटो तक ₹ 140
24 घंटो तक ₹ 180
जाँच कीजिए कि क्या कार पार्किंग शुल्क पार्किंग समय के प्रत्यक्ष अनुपात में है।
चूँकि, ![]()
∴ कार पार्किंग शुल्क पार्किंग समय के प्रत्यक्ष अनुपात में नहीं है।
प्रश्न 2 में यदि लाल रंग के पदार्थ के 1 भाग के लिए 75 mL मूल मिश्रण की आवश्यकता है, तो मूल मिश्रण के 1800mL में हमें कितना लाल रंग का पदार्थ मिलाना चाहिए।
माना कि लाल रंग के पदार्थ के x भाग के लिए 1800 mL मूल मिश्रण की आवश्यकता है। तब उपर्युक्त आँकड़ों को अगले पृष्ठ पर दी गई तालिका के अनुसार रख सकते हैं:
| लाल रंग के पदार्थ के भाग | 1 | x |
| मूल मिश्रण के भाग | 75 | 1800 |
अत: मूल मिश्रण के 1800 mL में हमें 24 भाग लाल रंग का पदार्थ मिलाना चाहिए।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



