Sponsor Area
संसाधन
पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं ?
प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता हैl पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्ता होने के कारण संसाधनों का वितरण पृथ्वी पर आसमान रूप से होता हैl
संसाधन संरक्षण क्या हैं?
संसाधन का सतर्कतापूवक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता हैं| उदहारण के लिए वर्षा के पानी को इकठ्ठा कर इसका प्रयोग अन्य कामो में करके संसाधन संरक्षण किया जा सकता हैं|
मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?
मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी से लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग कर सकते हैं|
सततपोषणीय विकास क्या हैं?
संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए संरक्षण में संतुलन बने रखना सततपोषणीय विकास कहलाता हैं |संसाधनों को सावधानीपूर्वक उपययोग करना आवश्यक हैं ताकि ना केवल वर्तमान पीढ़ी अपितु भावी पीढ़ियों की अवश्यकताय भी पूरी होती रहें |
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



