Sponsor Area
राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक
1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से क्यों असंतुष्ट थें?
1870 और 1880 के दशकों में लोग ब्रिटिश शासन से निम्नलिखित कारणों सेअसंतुष्ट थें।
(i) 1878 में आर्म्स एक्ट पारित किया गया जिसके जरिये भारतियों द्वारा अपने पास हथियार रखने का अधिकार छीन लिया गया।
(ii) उसी साल वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट भी पारित किया गया जिससे सरकार की आलोचना करने वालों को चुप कराया जा सके। इस कानून में प्रावधान था की अगर किसी अखबार में कोई चीज छपती है तो सरकार उसकी प्रिंटिंग प्रेस सहित सारी सम्पत्ति को जब्त कर सकती है।
(iii) 1883 में सरकार ने इल्बर्ट बिल लागू करने का प्रयास किया। इस विधयेक में प्रावधान किया गया था की भारतीय न्यायधीश भी ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों पर मुकदमे चला सकते हैं। परन्तु जब अंग्रेज़ों के विरोध की वजह से सरकार ने यह विधेयक वापस ले लिया तो भारतियों ने इस बात का काफी विरोध किया।
(iv) 1870 और 1880 के दशकों में कई राजनीतिक संगठन अस्तित्व में आए जिन्होंने कई मुद्दों को उठाया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किन लोगों के पक्ष मे बोल रही थी?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के किसी एक वर्ग या समुदाय के पक्ष में नहीं बल्कि विभिन्न समुदायों के सभी लोगों के पक्ष में बोल रही थी।
पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन से आर्थिक असर पड़े?
पहले विश्व युद्ध से भारत पर निम्नलिखित प्रभाव पड़े-
(1) इस युद्ध की वजह से ब्रिटिश सरकार के रक्षा व्यय में भरी इज़ाफा हुआ था। इस खर्च को निकालने के लिए सरकार ने निजी आय और व्यावसायिक मुनाफे पर कर बढ़ा दिया था ।
(2) सैनिक व्यय में इज़ाफे तथा युद्धक सामग्री की आपूर्ति की वजह से ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में भारी उछाल आया और आम लोगों की ज़िन्दगी मुश्किल होती गई।
(3) इस युद्ध ने औद्योगिक वस्तुओं जैसे -जुट के बोरे, कपड़ें रेल की पटरियाँ आदि की माँग बढ़ा दी और अन्य देशों से भारत आने वाले आयात में कमी ला दी थी ।
(4) युद्ध के दौरान भारतीय उद्योगों का विस्तार हुआ और भारतीय व्यावसायिक समूह विकास के लिए और अधिक अवसरों की माँग करने लगे।
(5) व्यावसायिक समूहों ने युद्ध से पर्याप्त मुनाफा कमाया।
1940 के मुस्लिम लीग के प्रस्ताव में क्या माँग की गई थी?
1940 में मुस्लिम लीग ने देश के पश्चिमी तथा पूर्वी क्षेत्रों में मुसलमानों के लिए 'स्वतंत्र राज्यों' की माँग की थी।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



