Sponsor Area
बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक
यूरोप में किस तरह के कपड़ों की भारी माँग थी ?
छापेदार सूती कपड़े जिसे शिंट्ज़, कोसा (या खस्सा) और बंडाना कहते थे। इस तरह के कपड़ों की यूरोप में भारी माँग थी।
जामदानी क्या है?
जामदानी एक तरह का बारीक मलमल होता है। जिस पर करघे में सजावटी चिह्न बने जाते हैं। इसका रंग प्राय: सलेटी और सफ़ेद होता हैं।
बंडाना क्या है?
बंडाना शब्द का प्रयोग गले या सिर पर पहनने वाले चटक रंग के छापेदार गुलूबंद के लिए किया जाता है। यह शब्द हिंदी के 'बाँधना' शब्द से निकला है।
अगरिया कौन होते हैं?
अगरिया लोहा बनाने वाले लोगों का एक समुदाय था। ये लोग लोहा गलने की कला में निपुण थे।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



