Sponsor Area

बल तथा दाब

Question
CBSEHHISCH8006468

धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो दो उदाहरण दीजिए।

Solution

धक्के के कारण गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण-
(i) हॉकी के खिलाड़ी का गेंद पर प्रहार।
(ii) किसी बच्चे का टायर चलाते हुए गति बढ़ाने के लिए टायर पर लकड़ी से प्रहार।
खिंचाव के कारण गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण-
(i) कुएँ से रस्सी को ऊपर खींचना।
(ii) धनुर्धर का तीर चलाना।

Question
CBSEHHISCH8006469

ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिसमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति मे परिवर्तन हो जाए।

Solution

(i) रबड़ बैंड खींचना।
(ii) गुब्बारे को दबाना।
(iii) रबड़ की गेंद को दोनों हाथों से दबाना।

Question
CBSEHHISCH8006470

कुँए से पानी निकालते समय हमें  रस्सी को _______ पड़ता है।

Solution

खींचना (अभिकर्षण)।

Question
CBSEHHISCH8006471

एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को _______ करती है।

Solution

आकर्षित