Sponsor Area
प्रकाश
मान लीजिए आप एक अंधेरे कमरे में हैं। क्या आप कमरे में वस्तुओं को देख सकते हैं ? क्या आप कमरे के बाहर वस्तुओं को देख सकते हैं ?व्याख्या कीजिए।
हम वस्तुओं को उनके परवर्तित प्रकाश के कारण देख पाते हैं जोकि अंधरे कमरे में नहीं होगा। इसी कारण हम अंधेरे कमरे में वस्तुओं को नहीं देख सकते। हम कमरे के बाहर कि वस्तुओं को तभी देख सकते हैं जब वहाँ रोशनी हो बिना रोशनी के वस्तु मे परिवर्तन नहीं होगा।
उदाहरण के लिए: हम रात में किसी वस्तु को तभी देख पाते जब वहाँ रोशनी हो ।
नियमित तथा विसरित परावर्तन में अंतर बताइए। क्या विसरित परावर्तन का अर्थ है कि परावर्तन के नियम विफल हो गए हैं?
| नियमित परावर्तन | विसरित परावर्तन |
| चिकनीतह से होने वाले परावर्तन को नियमित परावर्तन कहते हैं। | विषम सतह से होने वाले परावर्तन को विसरित परावर्तन कहते हैं। |
सभी परिवर्तित किरण एक दूसरे के समानांतर होती हैं। | सभी परिवर्तित किरण एक दूसरे के समानांतर नहीं होती हैं। |
परावर्तन किरण एक दिशा में होती हैं। | परावर्तन किरण एक दिशा में नहीं होती हैं। |
विसरित परावर्तन में परावर्तन के नियमों का सफलतापूर्वक पालन होता हैं। विसरित परावर्तन में प्रकाश का विसरण गत्ते जैसे विषय परवर्ती पृष्ठ पर अनियमतताओं के कारण होता हैं ।
निम्न में से प्रत्येक के स्थान के सामने लिखिए, यदि प्रकाश की एक समान्तर किरण -पुंज इनसे टकराए तो नियमित परावर्तन होगा या विसरित परावर्तन होगा प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
पॉलिश युक्त लकड़ी की मेज
एक पॉलिश लकड़ी की मेज पर नियमित परावर्तन होगा, क्योंकि इसकी सतह चिकनी होती है।
निम्न में से प्रत्येक के स्थान के सामने लिखिए, यदि प्रकाश की एक समान्तर किरण -पुंज इनसे टकराए तो नियमित परावर्तन होगा या विसरित परावर्तन होगा प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
चाक पाउडर
चाक पाउडर की सतह चिकनी नहीं होती हैं इसलिए विसरित परावर्तन होगा।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



