पौधे एवं जन्तुओ का संरक्षण

Sponsor Area

Question
CBSEHHISCH8006391

वह क्षेत्र जिसमें जंतु अपने प्राकृतिक आवास में संरक्षित होते हैं, _____ कहलाता है।

Solution

अभ्यारण्य

Sponsor Area

Question
CBSEHHISCH8006392

किसी क्षेत्र विशेष में पाई जाने वाली स्पीशीज ______ कहलाती हैं।

Solution

विशेष क्षेत्री स्पीशीज

Question
CBSEHHISCH8006393

प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों से _____ परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं।

Solution

जलवायु

Question
CBSEHHISCH8006394

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

वन्यप्राणी उद्यान एवं जैवमण्डलीय आरक्षित क्षेत्र

Solution

वन्यप्राणी उद्यान- (i) वन्य जंतुओं के लिए वह आरक्षित क्षेत्र जहाँ वे स्वतंत्र रूप से आवास एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं।
(ii) उदाहरण- सतपुड़ा राष्ट्रिय उद्यान।
जैवमण्डलीय आरक्षित क्षेत्र- (i) वन्य जीवन, पौधों और जंतु संसाधनों और उस क्षेत्र के आदिवासियों के पारंपरिक ढंग से जीवनयापन हेतु विशाल संरक्षित क्षेत्र।
(ii)उदाहरण- पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र।