Sponsor Area

जब जनता बग़ावत करती है 1857 और उसके बाद

Question
CBSEHHISSH8008172

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की अंग्रेजों से ऐसी क्या माँग थी जिसे अंग्रेज़ों ने ठुकरा दिया?

Solution

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई चाहती थी की उसके पति की मृत्यु के बाद गोद लिए गए बेटे को अंग्रेज़ उसके राज्य के वैध उत्तराधिकारी मान लें।

Question
CBSEHHISSH8008385

ईसाई धर्म अपनाने वालों के हितों की रक्षा के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?

Solution

उन्होंने 1850 में एक नया कानून पास किया जिसके तहत जिन भारतियों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था उन्हें अपने पूर्वजों की सम्पति प्राप्त करने के अधिकार दे दिया गया।

Question
CBSEHHISSH8008386

मई 1857  से पहले भारत में अपनी स्थिति को लेकर अंग्रेज़ शासकों के आत्मविश्वास के क्या कारण थे?

Solution

(i)अंग्रेज़ों की सोच था कि भारतीय सिपाही उनके विश्वसनीय हैं। उन्हीं के बल पर तो हमने इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया हैं।
(ii) वे जानते थे कि कई स्थानीय जमींदार एवं राजा उनके शासन के समर्थन करते हैं।
(iii) 1857 से पहले उन्होंने इन्हीं सैनिकों की सहायता से कई लड़ाइयाँ जीती थी तथा कई बड़े विद्रोहों को कुचल था।
अतः वे भारत में अपनी स्थिति को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए थे।

Question
CBSEHHISSH8008387

अंतिम मुग़ल बादशाह ने अपने आखिरी साल किस तरह बिताए?  

Solution

अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफ़र को अदालत में पेश किया गया था और उन्हें सजा सुनाई गई। उसके बेटों को उसकी आँखों के सामने गोली मार दी गई। उन्हें और उनकी पत्नी बेगम जिनात महल को अक्टूबर 1858 में रंगून में जेल भेजा गया था। बहादुर शाह जफर का नवंबर 1862 में रंगून जेल में निधन हो गया।