Sponsor Area
जन्तुओ में जनन
सजीवों के लिए जनन क्यों महत्वपूर्ण है? समझाइएl
यह प्रक्रम प्रत्येक जीव की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक हैl अर्थात, यह एक जैसे जीवों में पीढ़ी दर पीढ़ी निरंतरता बनाए रखना सुनिश्चित करता हैl
मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइएl
जनन प्रक्रम का पहला चरण शुक्राणु और अंडाणु का संलयन हैl निषेचन के प्रक्रम में स्त्री के अंडाणु और नर के शुक्राणु का संयोजन होता है, इसलिए नई संतति में माता और पिता दोनों के लक्षण होते हैं और यह निषेचन शरीर के अंदर होता है, इसलिए इसे आंतरिक निषेचन कहते हैंl निषेचन के परिणामस्वरुप युग्मनज का निर्माण होता हैl
सर्वोचित उत्तर चुनिए-
आंतरिक निषेचन होता है:
-
मादा के शरीर में
-
मादा के शरीर से बाहर
-
नर के शरीर में
-
नर के शरीर से बाहर
A.
मादा के शरीर में
सर्वोचित उत्तर चुनिए-
एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा व्यस्त में विकसित होता है, वह है:
-
निषेचन
-
कायांतरण
-
रोपण
-
मुकुलन
B.
कायांतरण
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



