Sponsor Area
कोयला और पेट्रोलियम
सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
सीएनजी और एलपीजी का उपयोग परिवहन वाहनों में ईंधन के रूप में किया जा रहा हैं क्योंकि ये ईंधन कम प्रदुषण करते हैं। इन ईंधनों का रख रखाव आसान है। स्वच्छ ईंधन होने के साथ-साथ ये सस्ते ईंधन भी हैं।
पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?
पेट्रोलियम के उत्पाद का स्रोत हमारी धरती है, जिसके तल से यह प्राप्त किया जाता है। आजकल पक्की सड़कों के निर्माण में कोलतार के स्थान पर पेट्रोलियम के उत्पाद बिटुमिन का प्रयोग होता है। बिटुमिन का उपयोग पेन्ट बनाने में भी किया जाता है।
वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
लगभग 30 करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी घने जंगल, कच्छ क्षेत्रों और जलधाराओं से तर थी। वनस्पति समूहों की जल में गिरकर मृत्यु हो गई जो बाद में मिट्टी के तहो के नीचे दबते चले गए। उनके ऊपर अधिक मृदा होने के कारण वे संपीडित हो गए और गहरे होते गए, जिससे उनके ऊपर ताप और दाब ज्यादा हो गया और वो धीरे-धीरे कोयले में बदल गए। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन पाया जाता है। इस प्रक्रम को कार्बनीकरण कहते है।
_____तथा _____ जीवाश्म ईंधन हैं।
कोयला
,पेट्रोलियम
,natural gas
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



