Sponsor Area

कृषि

Question
CBSEHHISSH8008285

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

कृषि क्या है?

Solution

कृषि एक प्राथमिक क्रिया है। फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों का उगाना और पशुधन पालन इसमें शामिल है।

Question
CBSEHHISSH8008286

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

उन कारकों के नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

Solution

स्थलाकृति, मृदा और जलवायु ऐसे कारक है जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

Question
CBSEHHISSH8008287

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ है ?

Solution

स्थानांतरी कृषि के लिए वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। फिर रख को मृदा में मिलकर फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वकता खत्म होने के बाद कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। स्थानांतरी कृषि को 'कर्तन एवं दहन' कृषि के रूप में भी जाना जाता है।
स्थानांतरी कृषि की निम्नलिखित है-
वनों का हास,
मृदा अपरदन,
वायु प्रदूषण।

Question
CBSEHHISSH8008288

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

रोपण कृषि क्या है?

Solution

रोपण कृषि वाणिज्य कृषि का एक प्रकार है। जहाँ चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला अथवा कपास की एकल फ़सलें उगाई जाती है। इसमें बृहत पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है। उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों पर ही या निकट के कारखानों में किया जाता है। परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है।