Sponsor Area

उद्योग

Question
CBSEHHISSH8008297

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

उद्योग शब्द से क्या तात्पर्य है?

Solution

उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण तथा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है।

Question
CBSEHHISSH8008298

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

वे कौन से मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करती है?

Solution

निम्नलिखित मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करती है-

(i) पानी, (ii) बिजली, (iii) भूमि, (iii) श्रम, (iv) पूंजी, (v) शक्ति, (vi) परिवहन, (vii)बाज़ार।

Question
CBSEHHISSH8008299

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों ?

Solution

इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है क्योंकि लगभग वे सभी वस्तुएं जिनका हम लोग प्रयोग करते हैं। या तो लोहा या इस्तपात से बने हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित और औजारों और मशीनों से बनी है।

Question
CBSEHHISSH8008300

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?

Solution

कपास उद्योग के मुंबई में तेजी से विकसित होने के निम्नलिखित कारण है-
(i) कोष्ण आर्द्र जलवायु
(ii) मशीन आयात के लिए पतन
(iii) कच्चे माल की उपलब्धता
(iv) दक्ष श्रमिक।