Sponsor Area
समकालीन विश्व में अमरीकी वर्चस्व
वर्चस्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
इसका अर्थ किसी एक देश की अगुआई या प्राबल्य है।
इस शब्द का इस्तेमाल प्राचीन यूनान में एथेंस की प्रधानता को चिह्नित करने के लिए किया जाता था।
वर्चस्वशील देश की सैन्यशक्ति अजेय होती है।
वर्चस्व की स्थिति नियत होती है। जिसने एक बार वर्चस्व कायम कर लिया उसने हमेशा के लिए वर्चस्व कायम कर लिया ।
D.
वर्चस्व की स्थिति नियत होती है। जिसने एक बार वर्चस्व कायम कर लिया उसने हमेशा के लिए वर्चस्व कायम कर लिया ।
समकालीन विश्व-व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ग़लत है?
ऐसी कोई विश्व-सरकार मौजूद नहीं जो देशों के व्यवहार पर अंकुश रख सके।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अमरीका की चलती है।
विभिन्न देश एक-दूसरे पर बल-प्रयोग कर रहे हैं।
जो देश अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ कठोर दंड देता है।
D.
जो देश अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हैं उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ कठोर दंड देता है।
'ऑपरेशन इराकी फ्रीडम' (इराकी मुक्ति अभियान) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
इराक पर हमला करने के इच्छुक अमरीकी अगुआई वाले गठबंधन में 4० से ज्यादा देश शामिल हुए।
इराक पर हमलेका कारण बताते हुए कहा गया कि यह हमला इराक को सामूहिक संहार के हथियार बनाने से रोकने के लिए किया जा रहा है।
इस कार्रवाई से पहले संयुक्ता राष्ट्र संघ की अनुमति ले ली गई थी।
अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन को इराकी सेना सेगाड़ी चुनौती नहीं मिली।
C.
इस कार्रवाई से पहले संयुक्ता राष्ट्र संघ की अनुमति ले ली गई थी।
निम्नलिखित में मेल बैठायें:-
| A. ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच | (i) तालिबान और अल-कायदा के खिलाफ जंग |
| B. ऑपरेशन इंड् यूइरंग फ्रीडम | (ii) इराक पर हमले के इच्छुक देशों का गठबंधन |
| C. ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म | (iii) सूडान पर मिसाइल से हमला |
| D. ऑपरेशन इराकी फ्रीडम | (iv) प्रथम खाड़ी युद्ध |
A. ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच | (i) सूडान पर मिसाइल से हमला |
B. ऑपरेशन इंड् यूइरंग फ्रीडम | (ii) तालिबान और अल-कायदा के खिलाफ जंग |
C. ऑपरेशन डेजर्ट स्टार्म | (iii) प्रथम खाड़ी युद्ध |
D. ऑपरेशन इराकी फ्रीडम | (iv) इराक पर हमले के इच्छुक देशों का गठबंधन |
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



