Sponsor Area
शीतयुद्ध का दौर
शीतयुद्ध के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ग़लत है?
यह संयुक्त राज्य अमरीका, सोवियत संघ और उनके साथी देशों के बीच की एक प्रतिस्पर्धा थी।
यह महाशक्तियों के बीच विचारधाराओं को लेकर एक युद्ध था।
शीतयुद्ध ने हथियारों की होड़ शुरू की।
अमरीका और सोवियत संघ सीधे युद्ध में शामिल थे।
D.
अमरीका और सोवियत संघ सीधे युद्ध में शामिल थे।
निम्न में से कौन-सा कथन गुट-निरपेक्ष आंदोलन के उद्देश्यों पर प्रकाश नहीं डालता ?
उपनिवेशवाद से मुक्त हुए देशों को स्वतंत्र नीति अपनाने में समर्थ बनाना।
किसी भी सैन्य संगठन में शामिल होने से इंकार करना।
वैश्विक मामलों में तटस्थता की नीति अपनाना।
वैश्विक आर्थिक असमानता की समाप्ति पर ध्यान केंद्रित करना।
C.
वैश्विक मामलों में तटस्थता की नीति अपनाना।
नीचे महाशक्तियों द्वारा बनाए सैन्य संगठनों की विशेषता बताने वाले कुछ कथन दिए गए हैं। प्रत्येक कथन के सामने सही या ग़लत का चिह्न लगाएँ।
A.
गठबंधन के सदस्य देशों को अपने भू-क्षेत्र में महाशक्तियों के सैन्य अड्डे के लिए स्थान देना ज़रूरी था।
B.
सदस्य देशों को विचारधारा और रणनीति दोनो स्तरों पर महाशक्ति का समर्थन करना था।
C.
जब कोई राष्ट्र किसी एक सदस्य-देश पर आक्रमण करता था तो इसे सभी सदस्य देशों पर आक्रमण समझा जाता था।
D.
महाशक्तियाँ सभी सदस्य देशों को अपने परमाणु हथियार विकसित करने में मदद करती थीं।
A. True
B. True
C. True
D. False
नीचे कुछ देशों की एक सूची दी गई है। प्रत्येक के सामने लिखें कि वह शीतयुद्ध के दौरान किस गुट से जुड़ा था?
(क) पोलैंड
(ख) फ्रांस
(ग) जापान
(घ) नाइजीरिया
(ङ) उत्तरी कोरिया
(च) श्रीलंका
(क) पोलैंड - साम्यवादी गुट
(ख) फ्रांस - पूँजीवादी गुट
(ग) जापान - पूँजीवादी गुट
(घ) नाइजीरिया - गुट निरपेक्ष
(ङ) उत्तरी कोरिया - साम्यवादी गुट
(च) श्रीलंका - गुट निरपेक्ष
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



