Sponsor Area
खेल चिकित्सा
खेल चिकित्सा क्या है?
खेल चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जिसका संबंध खिलाड़ी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ाने तथा रोगों की रोकथाम से होता है। खेल चिकित्सा सिद्धान्तों का अध्ययन और अभ्यास है, तथा खेल के विज्ञान से संबंधित है, विशेष रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में:
- खेल चोट और निदान उपचार
- खेल चोट की रोकथाम
- खेल प्रशिक्षण सहित एथेलेटिक प्रदर्शन
- व्यायाम और कार्य प्रणाली
- खेल पोषण
- खेल मनोविज्ञान
खेल की चोट क्या है?
खेल चोटें वह चोटें हैं जो खेल या व्यायाम करते समय खिलाड़ियों को लग जाती हैं। कुछ चोटें दुर्घटनाएँ है जो खराब प्रशिक्षण या खेल सुरक्षा उपकरण (Sports Gear) के कारण होती हैं। सामान्य खेल चोट:
- खिंचाव तथा मोच
- घुटने की चोट
- मांसपेशियों में सूजन
- पिंडली की हड्डी के साथ दर्द
- अस्थिभंग
- जोड़ का विस्थापन
खेल चोटों का किस प्रकार वर्गीकरण करते हैं?
खेल चोटों के प्रकारों का वर्गीकरण इस प्रकार है:
- मुलायम या कोमल उत्तकों की चोट (Soft Tissue Injuries)
- अस्थियों की चोटें (Bone Injuries)
- जोड़ों की चोटें (Joint Injuries)
- अतिप्रयोग (Overuse)
कोमल ऊतक चोट क्या है?
कोमल ऊतक चोट, शरीर में मांसपेशियों की क्षति है।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



