Sponsor Area
खेलों में परीक्षण तथा मापन
मापन (Measurement) से आप क्या समझते हैं?
मापन संख्यात्मक आकँड़े एकत्र करने हेतु प्रयोग की जाती हैं। दूसरे शब्दों में कह सकते है कि मापन मूल्यांकन प्रक्रिया में सहायता करता है जिसमें आकँड़े इकट्ठे करने होते विभिन्न उपकरणों तथा तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।
परीक्षण (Test) से आप क्या समझते हैं?
किसी निर्देशक द्वारा प्रयोग किए जाने के उद्देश्य से खिलाड़ियों से संबंधित आकँड़े एकत्र करने की विधि को परीक्षण कहते हैं।
मांसपेशीय शक्ति से आप क्या समझते हैं?
मांसपेशीय समूह द्वारा अवरोधों के विरूद्ध लगाई शक्ति मांसपेशीय शक्ति कहलाती है। यह शक्ति कम समय के लिए प्रयोग की जाती है। जैसे-एनारोबिक क्रियाएं। (Anaerobic Activities).
क्रॉस-वेबर (Kraus-Weber Test) टेस्ट क्या है?
किसी व्यक्ति की न्यूनतम मांसपेशीय पुष्टि को मापने के लिए क्रॉस-वेबर टेस्ट का प्रयोग किया जाता है। इस टेस्ट में व्यक्ति की कुछ मुख्य मांसपेशीय समूहों की न्यूनतम शक्ति व लचक को भी मापा जाता है।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



