उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत

Sponsor Area

Question
CBSEHHIECH12013723

उपभोक्ता के बजट सेट से आप क्या समझते हैं?

Solution

उपभोक्ता का बजट सेट उन वस्तुओं के सभी मंडलों का संग्रह है, जिन्हें उपभोक्ता प्रचलित बाज़ार कीमत पर अपनी आय से खरीद सकता है।

Sponsor Area

Question
CBSEHHIECH12013724

बजट रेखा क्या है?

Solution

बजट रेखा उन सभी बंडलों का प्रतिनिधित्व करती है जिन पर उपभोक्ता की संपूर्ण आय व्यय हो जाती है। बजट रेखा की प्रवणता ऋणात्मक होती है। यदि कीमतों या आय दोनों में से किसी एक में परिवर्तन आता है, तो बजट सेट में भी परिवर्तन आ जाता है।

Question
CBSEHHIECH12013725

एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपभोग करने के लिए इच्छुक है। दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमशः 4 रूपए तथा ₹ 5 रूपए है। उपभोक्ता की आय 20 रूपए है:

  1. बजट रेखा के समीकरण को लिखिए।
  2. उपभोक्ता यदि अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 1 पर व्यय कर दे, तो वह उसकी कितनी मात्रा का उपभोग कर सकता हैं ?
  3. यदि वह अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 2 पर व्यय कर दे तो वह उसकी कितनी मात्रा का उपभोग कर सकता है?
  4. बजट रेखा की प्रवणता क्या है?

Solution

  1. बजट रेखा का समीकरण निम्नलिखित होगा:
    p1x1 + p2x2 = M
    4x1 + 5x2 = 20
  2. यदि वह सम्पूर्ण आय वस्तु 1 पर व्यय कर दे तो x2 = 0, इससे बजट समीकरण में डालने पर:
                   4x1 + 5x2 = 20
                    4x1 + 5 x 0 = 20
                      4x1 = 20
                       x1 = 20/4 = 5
    अतः यदि उपभोक्ता अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 1 पर व्यय कर दे , तो वह उसकी 5 इकाइयों का उपभोग कर सकता हैं।
  3. उपभोक्ता यदि अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 2 पर व्यय कर दे, तो x1 = 0, इससे बजट समीकरण में डालने पर:
         4x1 + 5x2 = 20
         4 x 0 + 5x2 = 20
                   5x2 = 20
                     x2 = 20/5 = 4
  4. बजट रेखा की प्रवणता:
                  = p1p2= 45 = 0.8
           

Question
CBSEHHIECH12013726

एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपभोग करने के लिए इच्छुक हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमश: 4 रुपए तथा 5 रुपए हैं। उपभोक्ता की आय 20 रुपए है:

यदि उपभोक्ता की आय बढ़कर 40 रुपए हो जाती है, परन्तु कीमत अपरिवर्तित रहती है तो बजट रेखा में क्या परिवर्तन होता है?

Solution

उपभोक्ता की आय बढ़ने पर बजट रेखा का समीकरण निम्नलिखित प्रकार से बदल जाएगा:
                           4x1 +  5x2 = 40
इस समीकरण के अनुसार:
                           4x1 + 5 x 0 = 40
                                       4x1 = 40
                                        x1 = 404 =10
                          4 x 0 + 5x2 = 40
                                      5x2 = 40
                                       x2 = 40/5 = 8
इस प्रकार, उपभोक्ता अपनी आय से वस्तु 1 की अधिकतम 10 और वस्तु 2 की 8 इकाइयाँ खरीद सकेगा। बजट रेखा में निम्नलिखित परिवर्तन होगा:
   रेखाचित्र में PQ प्रारंभिक बजट रेखा है। जब उपभोक्ता की आय 20 रूपए से बढ़कर 40 रूपए हो जाती हैं, तो बजट रेखा PQ से बढ़कर P1Q1 हो जाएगी।