भारतीय संविधान में अधिकार

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPOH11021746

निम्नलिखित प्रत्येक कथन के बारे में बताएँ कि वही सही है या गलत

A.

अधिकार पत्र में किसी देश की जनता को हासिल अधिकारों का वर्णन रहता है।

B.

अधिकार- पत्र व्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है।

C.

विश्व के हर देश में अधिकार-पत्र होता है।

D.

संविधान अधिकारों के उल्लंघन की सुरक्षा की गारंटी देता है ।

Solution

A. True
B. True
C. False
D. True

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPOH11021747

निम्नलिखित में कौन मौलिक अधिकारों का सबसे सटीक वर्णन है ?

  • किसी व्यक्ति को प्राप्त समस्त अधिकार।

  • कानून द्वारा नागरिक को प्रदत्त समस्त अधिकार।

  • संविधान द्वारा प्रदत्त और सुरक्षित समस्त अधिकार।

  • संविधान द्वारा प्रदत्त वे अधिकार जिन पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता ।

Solution

D.

संविधान द्वारा प्रदत्त वे अधिकार जिन पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता ।

Question
CBSEHHIPOH11021748

निम्नलिखित स्थितियों को पढ़ें। प्रत्येक स्थिति के बारे में बताएँ कि किस मौलिक अधिकार का उपयोग या उल्लंघन हो रहा है और कैसे ?

राष्ट्रीय एयरलाइन के चालक-परिचालक दल (Cabin Crew) के ऐसे पुरुषों को जिनका वजन ज्यादा है नौकरी में तरक्की दी गई लेकिन उनकी ऐसी महिला सहकर्मियोंको, दंडित किया गया जिनका वजन बढ़ गया था।

Solution

इस उदहारण में समानता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है, क्योंकि समानता के अधिकार में यह उल्लेख किया गया है कि सभी नागरिकों को जीवन के सभी पहलुओं में बराबर माना जाता है। लिंग, जाति, पंथ और रंग आदि के आधार पर किसी के खिलाफ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

Question
CBSEHHIPOH11021749

निम्नलिखित स्थितियों को पढ़ें। प्रत्येक स्थिति के बारे में बताएँ कि किस मौलिक अधिकार का उपयोग या उल्लंघन हो रहा है और कैसे ?

एक निर्देशक एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाता है जिसमें सरकारी नीतियों की आलोचना है।

Solution

इस घटना में मौलिक-अधिकार 'विचारो की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' का उपयोग हो रहा है। जो संविधान के 19 वें अनुच्छेद में दिया गया हैं। एक निर्देशक द्वारा डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में 'सरकारी नीतियों की आलोचना' उसके अपने निजी विचारो की अभिव्यक्ति को दर्शाता हैं।