Sponsor Area
शारीरिक शिक्षा में बदलती प्रवृत्तियाँ और कैरियर
शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य क्या है?
शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सर्वागीण विकास करना है।
शारीरिक शिक्षा से क्या तात्पर्य है?
शारीरिक शिक्षा, व्यक्ति में उन परिवर्तनों का योग है जो उसे गति क्रियाओं के अनुभव से प्राप्त होती है।
खेल पत्रकारिता से आपका क्या अभिप्राय है ?
खेलों से सम्बन्धित सूचनाएँ एकत्र कर समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए सामग्री उपलब्ध कराना ऐसे शारीरिक शिक्षक व व्यक्तियों जिनमें बोलने व लिखने की प्रतिभा होती है, वे खेल पत्रकारिता में अपना कैरियर बना सकते हैं।
शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य क्या हैं?
शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य एक कुशल एवं योग्य नेतृत्व देना तथा ऐसी सुविधाएं प्रदान करना है जो किसी एक व्यक्ति या समुदाय को कार्य करने का अवसर दें और वे सभी क्रियाओं में शारीरिक रूप से सम्पूर्ण मानसिक रूप से उत्तेजक एवं सन्तोषजनक और सामाजिक रूप से निपुण हों।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



