Sponsor Area
शारीरिक क्रियाएँ तथा नेतृत्व प्रशिक्षण
Question
रिवर रॉफ्टिंग करते समय दो सुरक्षात्मक उपाय लिखों।
Solution
- अँधेरा होने पर रॉफ्टिंग न करना।
- जीवन रक्षक जैकेट व हैलमेट पहनना।
Question
पर्वतारोहण के लिए दो आवश्यक सुरक्षा उपाय बताइए।
Solution
- पर्वतारोहण में जाने से पूर्व मौसम का पूर्वानुमान जान लेना चाहिए।
- अपनी दवाईयाँ तथा प्राथमिक चिकित्सा किट साथ लें जानी चाहिए।
Question
क्या शारीरिक क्रियाकलाप जीवन की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। यदि हाँ तो कैंसे?
Solution
शारीरिक क्रियाकलाप जीवन की गुणवता में सुधार लाने हेतु निम्नलिखित ढंग से सहायता करते हैं:
- हृदय के स्वास्थ्य में सुधार-विभिन्न शारीरिक क्रियाकलापो से हृदय में निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं:
- रक्तचाप का स्तर कम होना।
- LDL अर्थात् बुरे कोलस्ट्रोल के स्तर को कम करना।
- हदल अर्थात् अच्छे कोलस्ट्रोल के स्तर को बढ़ा देना।
- हृदयघात की संभावना कम होना।
इन सबके परिणामस्वरूप हृदय का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
- मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि:
शारीरिक क्रियाकलाप करना
↓
आक्सीजन संचार में वृद्धि
↓
ऊर्जा स्तर बढ़ना
↓
मस्तिष्क को प्रभावित करना तथा व्यक्ति का अच्छा अनुभव करना
↓
मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होना - भार नियंत्रित करना:
शारीरिक क्रियाकलाप करना
↓
अधिक कैलोरी जलना
↓
भार नियंत्रित रहना
↓
बीमारियों जैसे मधुमेह, हृदय रोगों व गढ़िया से बचाव होना
Question
एक अच्छे नेता के कोई तीन गुणों का वर्णन करो।
Solution
- आकर्षक रूप: नेतृत्व में व्यक्ति के रूप का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इससे व्यक्ति का प्रथम प्रभाव पड़ता है। आकर्षक रूप वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति की ओर अधिक लोग आकर्षित होते हैं।
- कर्मठ: शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नेता को कर्मठ होना अत्यंत आवश्यक है। एक कर्मठ व्यक्ति का सभी आदर करते हैं।
- नैतिक स्तर: नेता को दूसरों के साथ व्यवहार में नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-सच्चाई, समान व्यवहार तथा अच्छा आचरण आदि।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



