Sponsor Area
ओलम्पिक आंदोलन
आधुनिक ओलम्पिक खेलों का क्या मोटो है।
ओलिंपिक खेलों का मोटो 'हेंडियाट्रिस' है, जिसका लैटिन में मतलब है- 'तेज, ऊंचा और मजबूत'. ओलिंपिक मोटो का प्रस्ताव भी पिएरे डी काउबर्टिन ने 1894 में दिया था, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 1924 में पेरिस में हुए ओलिंपिक खेलों में अपनाया गया था।
सन् 2020 के ओलम्पिक खेल कहाँ खेले जाने है।
टोकियो (जापान)
ओलम्पिक पुरस्कार से आप क्या समझते हैं ।
ओलम्पिक खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सोने, चांदी और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता है। इन्हें ही दूसरे शब्दों में ओलम्पिक पुरस्कार कहा जाता है। अगले पाँच विजेताओं को केवल प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता है।
ओलम्पिक झण्डे पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।
ओलम्पिक झण्डे की रचना बेरन-पैयरी-डी-कोबरटीन ने सन् 1913 में की थी और 1914 में इसका उद् घाटन पेरिस में हुआ। प्रथम बार सन् 1920 में एंटवर्प (ANTWERP) बेल्जियम के ओलम्पिक खेलों में फहरया गया। ओलम्पिक ध्वज सफेद सिल्क का बना होता है। इस पर पाँच छल्ले बने होते हैं जो आपस में जुड़े होते है। यह पाँच छल्ले पिले, हरे, लाल, नीले और काले रंग के होते हैं। ये छल्ले विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं । इन छल्लों का आपस में जुड़ना सहयोग तथा मैत्री का प्रतीक है।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



