हमारा पर्यावरण

Sponsor Area

Question
CBSEHHISCH10015343

क्या कारण है कि कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और कुछ अजैव निम्नीकरणीय?

Solution

वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रमों से अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। ये पदार्थ जीवाणुओं द्वारा स्रावित किए जाने वाले एन्ज़ाइमों की मदद से कुछ समय के अंतराल में सरल अणुओं में परिवर्तित हो जाते हैं। उदहारण- जैविक खाद।
अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ जैविक प्रक्रमों से अपघटित नहीं होते। यह पदार्थ सामान्यतः अक्रिय हैं, और लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं। उदाहरण-मानव निर्मित प्लास्टिक।

Sponsor Area

Question
CBSEHHISCH10015344

ऐसे दो तरीके सुझाइए जिनमें जैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।

Solution


जैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित करते हैं-
1) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ जैसे पेड़ों के पत्ते, सब्ज़ियों के छिलके आदि खाद बनाने के काम आ सकते हैं।
2) जैव निम्नीकरणीय पदार्थों में कार्बन की मात्रा ज़्यादा होती है। इनके पदार्थों के अपघटन से वातावरण में कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है।

Question
CBSEHHISCH10015345

ऐसे दो तरीके बताइए जिनमें अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।

Solution

दो तरीके जिनमें अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं-
1) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का अपघटन नहीं हो पाता जिससे वे भूमि और जल संसाधनों को दूषित करते हैं।
1) वे खाद्य शृंखला में मिलकर जैव आवर्धन करते हैं और मनुष्यों को हानि पहुँचाते हैं।

Question
CBSEHHISCH10015346

पोषी स्तर क्या है? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बनाइए।
       

Solution

आहार श्रंखला में उत्पादक और उपभोक्ता का स्थान ग्रहण करने वाले जीव जीवमंडल को कोई संरचना प्रदान करते हैं और इसे पोषी स्तर कहते हैं। आहार श्रृंखला में पहला स्थान उत्पादक का होता है। शाकाहारियों में सिर्फ उत्पादक(पौधे) उपभोक्ता होता है और माँसाहारियों की श्रृंखला में उपभोक्ता अधिक होते हैं।