Sponsor Area
भूमंडलीकृत विश्व का बनना
सत्रहवीं सदी से पहले होने वाले आदान-प्रदान के दो उदहारण दीजिये। एक उदहारण एशिया से और एक उदहारण अमेरिका महाद्वीपों के बारे में चुनें।
सत्रहवीं सदी से पहले एशिया और अमेरिका में होने वाले आदान-प्रदान निम्न थे:
(i) सिल्क मार्ग के रास्ते चीन में रेशम व भारत से मसालों का पश्चिमी देशों का निर्यात किया जाता था और पश्चिमी देशों में सोना, चाँदी जैसी कीमती धातुएँ चीन तथा भारत आयी थीं।
(ii) आलू, सोया, मूंगफली, मक्का, टमाटर, मिर्च, सकरकंद, आदि खाद्य पदार्थ अमेरिका में पैदा होते थे जिन्हें आज सारे विश्व में खाया जाता है।
बताएँ की पूर्व-आधुनिक विश्व में बीमारियों के वैश्विक प्रसार ने अमेरिकी भूभागों के उपनिवेशीकरण में किस प्रकार मदद दी।
सोलहवीं सदी के मध्य तक आते-आते पुर्तगाली और स्पेनिश सेनाओं की विजय का सिलसिला शुरू हो चूका था।
(i) स्पेनिश विजेताओं के सबसे शक्तिशाली हथियारों में परंपरागत क़िस्म का सैनिक हथियार तो कोई था ही नहीं। यह हथियार तो चेचक जैसे कीटाणु थे जो स्पेनिश सैनिकों और अफ़सरों के साथ वहाँ जा पहुँचे थे।
(ii) लाखों साल से दुनिया से अलग-थलग रहने के कारण अमेरिका के लोगों के शरीर में यूरोप से आने वाली इन बीमारियों से बचने की रोग-प्रतिरोधी क्षमता नहीं थीं।
(iii) फलस्वरूप, इस नए स्थान पर चेचक बहुत मारक साबित हुआ। एक बार शंक्रमण शुरू होने के बाद तो यह बीमारी पुरे महाद्वीप में फैल गई।
(iv) इसने पूरे के पूरे समुदायों को खत्म कर डाला। इस तरह घुसपैठियों की जीत का रास्ता आसान होता चला गया।
(v) बंदूकों को तो खरीद कर या छीन कर हमलावरों के ख़िलाफ़ भी इस्तेमाल किया जा सकता था। पर चेचक जैसी बीमारियों के मामले में तो ऐसा नहीं किया जा सकता था क्योंकि हमलावरों के पास उससे बचाव का तरीका भी था और उनके शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता भी विकसित हो चुकी थीं।
निम्नलिखित के प्रभावों की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें:
कॉर्न लॉ के समाप्त करने के बारे में ब्रिटिश सरकार का फ़ैसला।
कॉर्न लॉ को समाप्त करने के ब्रिटिश सरकार के फैसले के प्रभाव:
(i) कॉर्न लॉ के निरस्त हो जाने के बाद बहुत कम कीमत पर खाद्य पदार्थों का आयत किया जाने लगा। आयातित खाद्य पदार्थों की लागत ब्रिटेन में पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों से कम थी।
(ii) ब्रिटिश किसानों की हालत बिगड़ने लगी क्योंकि वे आयातित माल की क़ीमत का मुक़ाबला नहीं कर सकते थे। विशाल भू-भागों पर खेती बंद हो गई। हज़ारो लोग बेरोज़गार हो गए।
(iii) गाँवों से उजड़ कर वे या तो शहरों में या दूसरे देशों में जाने लगे। जब खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आई तो ब्रिटेन में उपभोग का स्तर बढ़ गया।
निम्नलिखित के प्रभावों की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें:
अफ़्रीका में रिंडरपेस्ट का आना।
अफ़्रीका में रिंडरपेस्ट का आना:
(i) अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में महाद्वीप में दाखिल होने वाली यह बीमारी 'जंगल की आग' की तरह पश्चिमी अफ्रीका की तरफ़ बढ़ने लगी। 1892 में यह अफ़्रीका के अटलांटिक तक जा पहुँची। पाँच साल बाद यह केप (अफ़्रीका का धुर दक्षिणी हिस्सा) तक भी पहुँच गई। रिंडरपेस्ट ने अपने रास्ते में आने वाले 90 प्रतिशत मवेशियों को मौत की नींद सुला दिया।
(ii) पशुओं के खत्म हो जाने से तो अफ्रीका के रोज़ी- रोटी के साधन ही खत्म हो गए। अपनी सत्ता को और मज़बूत करने तथा अफ़्रीकियों को श्रम बाज़ार में ढकेलने के लिए वहाँ के बागान मालिकों, खान मालिकों और औपनिवेशिक सरकारों ने बचे-खुचे पशु भी अपने क़ब्ज़े में ले लिए।
(iii) बचे-खुचे पशु संसाधनों पर क़ब्ज़े से यूरोपीय उपनिवेशकारों को पूरे अफ़्रीका को जीतने व गुलाम बना लेने का बेहतरीन मौक़ा हाथ लग गया था।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



