Sponsor Area
इंडो -चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उपनिवेशकारों के 'सभ्यता मिशन' का क्या अर्थ था।
फ्रांसीसी औपनिवेशिक सिर्फ आर्थिक शोषण पर ही नहीं अपितु 'सभ्यता मिशन' पर भी केंद्रित थी। फ्रांसीसियों का दावा था कि वे वियतनाम के लोगों को आधुनिक सभ्यता से परिचित करा रहे हैं जो सबसे विकसित सभ्यता है। इसलिए वह मानते थे कि आधुनिक विचारों का प्रचार करना यूरोपियों का ही दायित्व है और इस दायित्व की पूर्ति करने के लिए यदि उन्हें स्थानीय संस्कृतियों, धर्मो और परंपराओं को भी नष्ट करना पड़ा तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वैसे भी यूरोपीय इन सबको आधुनिक विकास में रुकावट मानते थे। फ्रांसीसियों को शिक्षित कामगारों की तो जरूरत थी परन्तु उन्हें इस बात का भी डर था कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद यह समस्याएँ पैदा हो सकती थी कि लोग औपनिवेशिक शासन पर सवाल भी उठा सकते थे। वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को इस बात का डर था कि स्थानीय लोगों में शिक्षा के प्रसार से कहीं उनके काम-धंधे और नौकरी न चली जाए।
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें -
हुइन फू सो
हुइन फू सो होआ हाओ आदोंलन के मुखिया थे जो 1939 में शुरू हुआ। यह आंदोलन उपनिवेशिक विरोधी आंदोलनों के विचारों से प्रेरित था। इसे हरे भरे मेकोंग डेल्टा इलाके में यह बहुत लोकप्रिय रहा। हुइन फू सो जादू-टोना और गरीबो की सहायता करते थे। उनके उपदेश लोगों को बहुत प्रभावित करते थे। वे बालिका वधुओं के खरीद, शराब, अफीम आदि के सख्त विरोधी थे। फ़्रांसीसियों उनके आंदोलनों को कुचलने का बहुत प्रयास किया। उन्होंने हुइन फू सो को पागल घोषित कर कर पागलखाने में डाल दिया। वे उन्हें पागल बोन्जे कहकर बुलाते थे। आखिरकार 1941 में फ़्रांसीसी डॉक्टरों ने स्वीकार किया कि वह पागल नहीं है। इसके बाद फ़्रांसीसी सरकार ने उन्हें वियतनाम से निष्काषित कर लाओस भेज दिया। उनके बहुत सारे समर्थको और अनुयायियों को यातना शिविर में डाल दिया गया।
निम्नलिखित की व्याख्या करें:
वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।
वियतनाम में केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक कर पाते थे क्योंकि ज़्यादा संख्या में शिक्षित वियतनामी विद्यार्थी अच्छे वेतन वाली नौकरियों में फ्रांसीसियों का मुक़ाबला करते। दरअसल बहुत सारे बच्चों को आखिरी साल की परीक्षा में जानबूझ कर फ़ैल कर दिया जाता तथा ताकि वे अच्छी नौकरियों के लिए योग्यता प्राप्त न कर सकें।
निम्नलिखित की व्याख्या करें:
फ्रांसीसियों ने मेकांग डेल्टा क्षेत्र में नहरें बनवाना और ज़मीनो को सुखाना शुरू किया।
मेकांग डेल्टा संसार का सबसे प्रसिद्ध चावल उत्पादक डेल्टा था। फ्रांस सरकार ने यहाँ खेती बढ़ाने के लिए सबसे पहले वहाँ नहरें बनाई और जल निकासी का प्रबंध शुरू किया। सिंचाई की विशाल व्यवस्था बनाई गई। बहुत सारी नई नहरें और भूमिगत जलधाराएँ बनाई गई। ज़्यादातर लोगों को जबरदस्ती काम पर लगा कर निर्मित की गई इस व्यवस्था से चावल के उत्पादन में वृद्धि हुई।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



