Sponsor Area
आनुवंशिकता एवं जैव विकास
यदि एक 'लक्षण-A' अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता है तथा 'लक्षण-B' उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उतपन्न हुआ होगा?
'लक्षण-B' अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है जो 'लक्षण-A' प्रजनन वाली समष्टि से 50 प्रतिशत अधिक है इसलिए 'लक्षण-B' पहले उतपन्न हुआ होगा।
विभिन्नताओं के उतपन्न होने से किसी स्पीशीज़ का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है?
किसी स्पीशीज़ में विभिन्नताओं की उतपत्ति से स्पीशीज़ का अस्तित्व बढ़ जाता है क्योंकि:
(i) विभिन्नताएँ किसी स्पीशीज़ के प्राकृतिक वरण में सहायता करती हैं।
(ii) पर्यावरण के दबाव के परिणामस्वरूप उतपन्न हुई कुछ विभिन्नताएँ पर्यावरण की विपरीत परिस्थितियों से जूझने में सहायक सिद्ध होती हैं।
(iii) विभिन्नताएँ अनुकूल को भी बढ़ावा देती हैं।
मेंडल के प्रयोगों द्वारा कैसे पता चला कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
जब मेंडल ने मटर के लंबे पौधे और बौने पौधे का संकरण कराया तो उसे प्रथम संतति पीढ़ी F1 में सभी पौधे लंबे प्राप्त हुए थे। इसका अर्थ था कि दो लक्षणों में से केवल एक पैतृक लक्षण ही दिखाई दिया। उन दोनों का मिश्रित प्रमाण दिखाई नहीं दिया। उसने पैतृक पौधों और F1 पीढ़ी के पौधों को स्वपरागण से उगाया। इस दूसरी पीढ़ी F2 में सभी पौधे लंबे नहीं थे। इस में एक चौथाई पौधे बौने थे। मेंडल ने लंबे पौधों के लक्षण को प्रभावी और बौने पौधों के लक्षण को अप्रभावी कहा।
मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न विकल्पी लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगति करते हैं?
मेंडल ने द्विसंकरण क्रॉस का अध्ययन किया जिसमें उसने दो पौधे जिनमें से एक के बीज पिले तथा गोल लेकिन दूसरे के हरे तथा झुर्रीदार थे। F1 पीढ़ी में उसे केवल पीले तथा बीज ही प्राप्त हुए। उसने F1 पीढ़ी के पौधों का स्वपरागण करवाया और चार प्रकार के बीज प्राप्त किए-
(a) पीले तथा गोल बीज 9, (b) पीले तथा झुर्रीदार बीज 3,
(c) हरे तथा गोल बीज 3, (d) हरे तथा झुर्रुदार बीज 1
F2 लक्षण प्रारूप अनुपात 9:3:3:1
उपरोक्त से स्पष्ट है कि बीजों के रंगों का अनुपात (3:1) तथा बीजों कि आकृति का अनुपात (3:1) एक-दूसरे के साथ मिश्रित नहीं होते बल्कि स्वतंत्र रूप से वशांनुगत होते हैं।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



