ऊतक

Sponsor Area

Question
CBSEHHISCH9006973

ऊतक को परिभाषित करें।

Solution

यह कोशिकाओं का वह समूह है जो बनावट तथा कार्य में समान होता है तथा एक ही तरह के कार्य करता है। उदाहरण: रक्त, अस्थि, पेशीय ऊतक।

Sponsor Area

Question
CBSEHHISCH9006974

कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताए।

Solution

जाइलम के चार अवयव होते हैं:
(i) वाहिनिकायें: मृत, लम्बी नली के समान।
(ii) वाहिकायें: मृत, संकरी नली के समान।
(iii) दारू मृदूतक: सजीव, मृदूतक बहुतायत में।
(iv) काष्ठ तन्तु: मृत, लम्बे तथा नुकीले।

Question
CBSEHHISCH9006975

पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?

Solution

सरल ऊतक जटिल ऊतक
1. ये एक ही प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं। 1. ये एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं के बने होते हैं।
2. इनके उदाहरण हैं: मृदूतक, श्लेषोत्क एवं दृढ़ोतक ऊतक। 2.इनके उदाहरण हैं: दारू तथा फ्लोएम।

Question
CBSEHHISCH9006976

कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा कोलेन्काइमा और स्केलेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।

Solution

मृदूतक स्थूलकोण ऊतक दृढ़ ऊतक
1. यह गोल, कोशिका भित्ति वाली कोशिकाओं का बना होता है जिनमें केन्द्रक विद्यमान होता है तथा उनके बीच अंतरकोशिकीय स्थान पाये जाते हैं। ये सजीव होते हैं। 1. यह बहुभुजी कोशिकाओं का बना होता है। उनके बीच अंतरकोशिकीय स्थान नहीं होते हैं। ये सजीव होती हैं। 1. यह मोटी भित्ति वाली कोशिकाओं का बना होता है जो आकार में लंबी अथवा अनियमित होती हैं। ये कोशिकाएँ मृत होती हैं।
2. कोशिका भित्ति पेक्टिन तथा सेल्यूलोज की बनी होती है। 2. कोशिका भित्ति पेक्टिन एवं सेल्यूलोज की बनी होती है। 2. इनकी कोशिका भित्ति लिग्निन की बनी होती है।