1.5m लम्बा, 1.25m चौड़ा और 65 cm गहरा प्लास्टिक का एक डिब्बा बनाया जाना है। इसे ऊपर से खुला रखना है। प्लास्टिक शीट की मोटाई को नगण्य मानते हुए, निर्धारित कीजिए:
(i) डिब्बा बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल।
(ii) इस शीट का मूल्य, यदि 1m2 शीट का मूल्य ₹20 है।
प्लास्टिक डिब्बे के लिए:
लम्बाई = 1.5 m
चौड़ाई = 1.25 m
ऊँचाई (गहराई) = 0.65 m
(i) डिब्बा ऊपर से खुला है अत: शीट का क्षेत्रफल
= 2[lb + bh + hl] - lb
=2[1.5 x 1.25 + 1.25 x 0.65 + 0.65 x 1.5] - 1.5 x 1.25
=2[1.875 + 0.8125 + 0.975] - 1.875
=2 x 3.6625 - 1.875
=7.325 - 1.875
=5.45 m2
(ii) शीट की कीमत = 5.45 x ₹20 = ₹109