पादप कोशिकाओं तथा जंतु कोशिकाओं में तुलना करो?
पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना :
जंतु कोशिका | पादप कोशिका |
1. प्राणी कोशिका महीन झिल्ली जिसे प्लैज़्मा झिल्ली कहते हैं से घिरी होती है। | 1. प्लैज़्मा झिल्ली के बाहर की ओर सेल्यूलोज की बानी मोटी कोशिका भित्ति होती है। |
2. हरित लवक अनुपस्थित होते हैं। | 2. हरित लवक उपस्थित होते हैं। |
3. रिक्तिकायें या तो अनुपस्थित होती हैं या बहुत छोटे माप की होती हैं। | 3. रिक्तिकायें बड़ी तथा मुख्य होती हैं। |
4. सैन्ट्रोसोम उपस्थित। | 4. सैन्ट्रॉसॉन अनुपस्थित होता है। |
5. कोशिका विभाजन ग्रूव ( खाँच ) निर्माण द्वारा होता है। | 5. कोशिका विभाजन कोशिका पट्टी द्वारा प्रारम्भ होता है। |
6. गोल्जिकाय उपस्थित। | 6. गॉल्जिकाय अलग-अलग इकाइयों डिक्टियोसोम्स का बना होता है। |
7. कैल्शियम आक्जलेट के वे सदैव अनुपस्थित होते हैं। | 7. ये पादप कोशिकाओं में सदैव पाए जाते हैं। |
8. इन कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण नहीं होता। | 8. इनमें प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती हैं। |
9. 9. ये प्राय: छोटे आकार की होती हैं समसूत्री विभाजन शरीरी की सभी कोशिकाओं में होता है परन्तु अर्धसूत्री विभाजन जनन कोशिकाओं में होता है। | 9. ये प्राय: बड़े आकार की होती हैं। |